Lok Sabha Election 2024: भाजपा चुनावी मोड पर, JP नड्डा ने जारी की नए चुनाव प्रभारियों-सह प्रभारियों की लिस्ट

BJP New State Incharge List Released: भाजपा ने सभी 23 राज्यों के लिए चुनाव प्रभारियों, सह-प्रभारियों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने चुनाव के मद्देनजर कई नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी है।

BJP National State President JP Nadda

भाजपा ने सभी 23 राज्यों के अपने प्रभारी और सह-प्रभारी बदल दिए हैं।

JP Nadda Released New State Incharge List: भाजपा चुनावी मोड में आ गई है, जिसके तहत सबसे पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नए चुनाव प्रभारियों और सह प्रभारियों की लिस्ट जारी की। लोकसभा और राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ही भाजपा ने यह बड़ा बदलाव किया है।

विज्ञापन

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार शाम को गृहमंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और BL संतोष के बीच हुई बैठक में चुनाव प्रभारियों के नामों को लेकर मंथन हुआ था। लंबी चली बैठक में गहन विचार-विमर्श के बाद ही चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों के नाम तय किए गए। इस बार पार्टी ने कई नए चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन

किस राज्य की जिम्मेदारी किसे सौंपी गई?

विज्ञापन

अंडमान निकोबार के लिए सत्य कुमार चुनाव प्रभारी होंगे। अरूणचाल प्रदेश के लिए अशोक सिंघल को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। बिहार के लिए विनोद तावड़े को चुनाव प्रभारी और दीपक प्रकाश को सह चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

चंडीगढ़ में चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी विजय भाई रुपाणी को दी गई है। दमन एवं दीव के लिए प्रदेश मोदी और दुष्यंत पटेल को नियुक्त किया गया है। गोवा के चुनाव प्रभारी आशीष सूद होंगे। हरियाणा के लिए विप्लव कुमार देव को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। सुरेंद्र नगर सह-प्रभारी होंगे।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के लिए श्रीकांत शर्मा को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया। संजय टंडन को सह-प्रभारी बनाया गया है। जम्मू-कश्मीर के लिए चुनाव प्रभारी तरुण चुघ और सह-प्रभारी आशीष सूद को नियुक्त किया गया। उत्तर प्रदेश के लिए विजयंत पांडा को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

मध्य प्रदेश के लिए महेंद्र सिंह को चुनाव प्रभारी और सतीश उपाध्याय को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। पश्चिम बंगाल के लिए मंगल पांडे को चुनाव प्रभारी, अमित मालवीय और आशा लकड़ा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

यहां देखें लिस्ट…

BJP State Incharge List

BJP State Incharge List

विज्ञापन
BJP State Incharge List Page-2

BJP State Incharge List Page-2

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ