---विज्ञापन---

देश angle-right

प्रियंका गांधी के ‘चुनावी वादे’ से बढ़ सकती हैं मुश्किलें, BJP ने चुनाव आयोग में दर्ज कराई शिकायत

BJP files complaint with ECI over Priyanka Gandhi: शिकायत में कहा गया है कि प्रियंका गांधी की घोषणा का उद्देश्य जनता को वोट के लिए लुभाना है।

---विज्ञापन---

BJP files complaint with ECI over Priyanka Gandhi: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को भारतीय चुनाव आयोग (ECI) से कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। बीजेपी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले आदर्श आचार संहिता (MCC) और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के प्रावधानों का खुलेआम उल्लंघन करने के लिए प्रियंका गांधी के खिलाफ एक्शन लेने को कहा है।

भाजपा के पूर्व विधि प्रकोष्ठ संयोजक अधिवक्ता पंकज वाधवानी ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि उन्होंने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का हवाला देते हुए मंडला में छात्र छात्रवृत्ति योजना की घोषणा करने के लिए AICC की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। शुक्रवार को चुनाव आयोग को दी गई अपनी शिकायत में वकील वाधवानी ने कहा कि प्रियंका गांधी की घोषणा का उद्देश्य जनता को वोट के लिए लुभाना है।

---विज्ञापन---

शिकायत में कहा गया है कि 12 अक्टूबर को मंडला जिले में एक सार्वजनिक संबोधन के दौरान प्रियंका गांधी ने 1 से 12वीं क्लास तक के हर छात्र को प्रति माह 500 से 1500 रुपये देने का प्रलोभन दिया था। शिकायत में आगे कहा गया है कि यह लुभावनी घोषणा बिना किसी ठोस योजना के सिर्फ मतदान को प्रभावित करने के लिए की गई मालूम होती है।

---विज्ञापन---

दरअसल, पांच राज्यों के चुनाव का ऐलान होने और आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 12 अक्टूबर को प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश के मंडला में मीटिंग की थी। जिसमें उन्होंने बच्चों की शिक्षा के लिए 500 से 1500 रुपये देने का ऐलान किया। शिकायत में कहा गया है कि यह घोषणा मतदाताओं को सीधे तौर पर प्रेरित करती है। यह सीधे तौर पर आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन है।

ये भी पढ़ें: ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की विशेष अनुमति याचिका

---विज्ञापन---

इसके साथ ही यह मध्य प्रदेश प्रतिनिधित्व अधिनियम का भी उल्लंघन है। इस मामले की शिकायत निर्वाचन सदन, दिल्ली में चुनाव आयोग को भेजी गई थी। वाधवानी ने कहा- शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होंगे। राज्य में 230 विधानसभा सीटें हैं। राज्य में एक चरण में चुनाव कराया जाएगा और जबकि परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे।

First published on: Oct 13, 2023 11:49 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola