Bike Stunt Video: 'खतरनाक' रोमांस का सबूत फिर आया सामने, बाइक पर एक-दूजे से लिपटा दिखा कपल

Bike Stunt Video: लड़की बाइक की टंकी पर बैठी, लड़का ड्राइव कर रहा, दोनों एक दूसरे से लिपटे रोमांस कर रहे। वीडियो वायरल हुआ, जिसे देख लोगों ने मजे लिए, आप भी देखिए…

Couple Romance Over Bike

Couple Romance Over Bike

Couple Romance Bike Stunt Video Viral: आजकल के नौजवान रोमांस करने में काफी एडवांस हैं, लेकिन कभी-कभी वे बेशर्मी की हद पार कर जाते हैं। न सड़क देखते हैं, न पब्लिक प्लेस, ऐसी हरकतें करते हैं कि देखने वाले शर्मसार हो जाएं। अकसर नौजवानों के ऐसे भद्दे रोमांस के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। ऐसा ही अजीबोगरीब रोमांस का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कहेंगे कि यह तो स्टंट है। जरा-सी सावधानी हटी और दुर्घटना घटी, लेकिन इससे अनजान लड़का-लड़की एक दूसरे से लिपटे रोमांस करने में व्यस्त हैं। न लोगों की परवाह, जो उन्हें देखकर वीडियो बना रहे हैं। उन पर हंस रहे हैं, कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस ने पैरेंट्स को बुलाकर फटकार लगाई

वीडियो छत्तीसगढ़ के भिलाई का है। बाइक पर रोमांस करते हुए कपल का वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने एक्शन लिया। वायरल वीडियो में जिस बाइक पर युवक और युवती सवार थे। उसके नंबर के आधार पर खोज की गई और उनके पैरेंट्स को बुलाकर ट्रैफिक पुलिस ने 4 हजार रुपये का चालान भी काट दिया। बता दें कि रात के अंधेरे में बाइक की टंकी पर उल्टे बैठकर कपल सेंट्रल एवेन्यू की सड़क पर रोमांस करते नजर आया। किसी ने उनका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो पुलिस तक जा पहुंचा। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने लड़के और लड़की के पैरेंट्स को भी थाने बुलाया और फटकार लगाई।

विज्ञापन

टल्ली पुलिस वाले का वीडियो भी वायरल

शराब के नशे में टल्ली पुलिसवाले ने बीच सड़क घंटों हंगामा किया। हाई वोल्टेज ड्रामा किया, जिसके लोगों ने जहां खूब मजे लिए, वहीं वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसे देखकर यूजर्स भी खूब मजे ले रहे हैं। वहीं वायरल वीडियो पुलिस विभाग के आला अधिकारियों तक पहुंचा तो उन्होंने भी तुरंत एक्शन मोड में आते हुए पुलिस वाले को तलब कर लिया। उसे नोटिस जारी करके पुलिस लाइन में अटैच कर दिया। मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर का है। हंगामा करने वाले पुलिसवाला बहोड़ापुर थाने में तैनात है और उसका नाम लोकेंद्र तोमर है। वह शराब के नशे में धुत था और कार ड्राइव कर रहा था।

विज्ञापन

इस दौरान रास्ते में साइड देने को लेकर वह लोगों से भिड़ गया। लोगों ने देखा कि वह नशे में है। लोगों ने विरोध किया तो वह अकड़ दिखाने लगा। पूछने पर उसने स्वीकारा कि हां उसने 10 पैग लगाए हैं। उसने लोगों के साथ गाली गलौज की। लोगों ने विरोध किया तो वह हाथापाई करने लगा। लोगों ने मामले का वीडियो बनाया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ