शिक्षक की काली करतूत, IELTS स्टूडेंट को ठोका, गाड़ी के बोनट पर लटकाकर 10KM घसीटा

Teacher Dragged Student on Bonnet: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक कार के बोनट पर लटका है और कार स्पीड से दौड़े जा रह रही है, जानिए क्या मामला है?

Student Dragged Over Car Bonnet

Student Dragged Over Car Bonnet

Kapurthala Teacher Dragged IELTS Student on Car Bonnet: एक टीचर ने स्टूडेंट को कार से टक्कर मारी, उसके बाद बोनट पर लटकाकर करीब 10 किलोमीटर घसीटा। यह घटना इलाके में लगे CCTV कैमरों में कैद हुई, जिसकी फुटेज काफी वायरल हो रही है। युवक घटना में काफी घायल हुआ, जिसे उसके परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस को आरोपी टीचर के खिलाफ शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामला आपसी रंजिश का है। आरोपी और पीड़ित दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों के परिवार वालों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है।

विज्ञापन

<

विज्ञापन

>

मारने की नीयत से हमला करने का आरोप

पंजाब के कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी के गांव शालापुर बेट से वीडियो वायरल हुआ। पुलिस को दी शिकायत में हरमनप्रीत सिंह ने बताया कि वह सुल्तानपुर लोधी में एक एकेडमी में आईलेट्स की कोचिंग ले रहा है। कोचिंग के बाद घर लौटते समय वह गांव शालापुर बेट के मोड़ पर खड़ा था कि अचानक एक तेज रफ्तार गाड़ी आई, जिसे उनके गांव का ही एक टीचर बलजिंदर सिंह ड्राइव कर रहा था। उसने पहले कार से जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद उसे बोनट पर लटकाकर घुमाया। उसने करीब 10 किलोमीटर तक बोनट पर लटकाकर घसीटा। इस दौरान वह गाली गलौज करता रहा। उसने मारने की नियत से ऐसा किया।

विज्ञापन

परिजनों को देखकर आरोपी मौके से फरार

हरमनप्रीत सिंह ने बताया कि बलजिंदर ने उसे शालापुर से लेकर सुल्तानपुर लोधी, मंडी रोड, उधम सिंह चौक, कपूरथला रोड तक करीब एक घंटा बोनट पर घसीटा। इस दौरान ट्रैफिक के बीच उसकी रफ्तार धीमी हुई तो उसने बोनट से कूदकर अपनी जान बचाई। इस समय तक लोगों ने परिजनों को फोन कर दिया था, जो जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे। चाचा सुरजीत सिंह ने उसे सरकारी स्वास्थ्य केंद्र टिब्बा में भर्ती करवाया। वहीं मौका पाकर आरोपी बलजिंदर फरार हो गया। हरमन ने बताया कि बलजिंदर सिंह पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। उसका हरमनप्रीत के परिवार से पुराना विवाद भी चल रहा है, लेकिन पुलिस उसको गिरफ्तार नहीं कर रही।

विज्ञापन

टीचर ने आरोपों को झूठ निराधार बताया

हरमनप्रीत ने बताया कि अब एक बार फिर उसने जान से मारने की नीयत से हमला किया है। अगर पुलिस ने इस बार उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो संघर्ष किया जाएगा। वहीं पुलिस की ओर से जब बलजिंदर सिंह से संपर्क किया गया तो वह भी सिविल अस्पताल कपूरथला में उपचाराधीन था। उसके रिश्तेदार जसबीर सिंह पुत्र तेजा सिंह निवासी बरिंदपुर की ओर से पक्ष रखा गया। उसने बलजिंदर सिंह पर लगाए जा रहे आरोपों को झूठा बताया और बताया कि बलजिंदर सिंह स्कूल में पत्नी प्रवीण कौर के साथ छुट्टी के लिए अर्जी देने जा रहा था, क्योंकि बलजिंदर लंबे समय से बीमार है। जब वह स्कूल के बाहर पहुंचा तो हरमनप्रीत और उसके दोस्तों ने हमला कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस का जांच करने का आश्वासन

जसबीर सिंह ने बताया कि हमले में बलजिंदर की कार के शीशे तोड़े गए। उसने अपने बचाव के लिए गाड़ी भगा ली, लेकिन हरमनप्रीत जानबूझ कर कार के बोनट पर लटक गया। हरमनप्रीत के परिवार ने पहले भी बलजिंदर सिंह पर झूठा मामला दर्ज करवाया था। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। थाना प्रभारी तलवंडी चौधरियां सब इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। उन्होंने कहा कि CCTV कैमरे की वीडियो भी चैक की जा रही है। पीड़ित के बयानों के आधार पर ही आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ