PFI टेरर कनेक्शन पर NIA की बिहार के कई जिलों में रेड, आरोपी अतहर के ठिकानों से सबूत जुटा रही है टीम

NIA

NIA

विज्ञापन

नई दिल्ली: PFI टेरर कनेक्शन मामले में आज NIA ने बिहार के कई जिलों में छापेमारी कर रही है। NIA की टीम ने आज सुबह-सुबह एनआईए ने मोतिहारी, दरभंगा, किशनगंज, नालंदा और पटना जिले में अलग-अलग जगहों पर दबिश दी। दरभंगा के उर्दू बाजार में नूरुद्दीन जंगी के घर NIA की टीम पहुंची। जहां जंगी के रिश्तेदारों से NIA ने पूछताछ की। आपको बता दें कि नूरुद्दीन जंगी को NIA ने लखनऊ से गिरफ्तार किया था। वो वकील है और संदिग्धों के लिए बेलर का काम करता था।

पटना में भी पीएफआई के सदस्य अतहर के घर पर एनआईए की टीम ने छापा मारा है। अतहर अभी जेल में बंद है। NIA की टीम आरोपी अतहर के ठिकानों से सबूत जुटा रही है।

Advertisment

वहीं मोतिहारी के चकिया के कुआंवा गांव में रियाज मारूफ उर्फ बबलू के घर भी NIA की टीम रेड कर रही है। रेयाज पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) का राज्य सचिव है। आरोप है कि रियाज PFI का मास्टर ट्रेनर है। उसके घर वालों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

आपको बता दें कि पिछले दिनों पटना के फुलवारीशरीफ में पीएफआई के दफ्तर में आतंकी ट्रेनिंग कैंप का भंडाफोड़ हुआ था। हाल ही में इसकी जांच एनआईए को सौंपी गई। इस मामले में पटना पुलिस ने पीएफआई से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं, अन्य कई नामजद आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पीएफआई के दफ्तर में लोगों को देश विरोधी गतिविधियों और हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही थी। पटना में पीएम नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान बड़े बवाल की भी साजिश रची गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ