---विज्ञापन---

देश angle-right

Bihar: महागठबंधन सरकार कल साबित करेगी बहुमत, बीजेपी की सरकार को घेरने की तैयारी 

सौरभ कुमार, पटना:  बिहार में नई महागठबंधन सरकार  कल विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेगी। 24 अगस्त को एक दिवसीय विधानसभा का सत्र भी बुलाया गया है। इससे पहले मंगलवार को बीजेपी विधान मंडल दल की बैठक हुई। करीब दो घंटे चली बैठक में पूर्व मंत्री नितिन नवीन बोले की कल नीतीश सरकार को बीजेपी घेरेगी। […]

---विज्ञापन---

सौरभ कुमार, पटना:  बिहार में नई महागठबंधन सरकार  कल विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेगी। 24 अगस्त को एक दिवसीय विधानसभा का सत्र भी बुलाया गया है। इससे पहले मंगलवार को बीजेपी विधान मंडल दल की बैठक हुई। करीब दो घंटे चली बैठक में पूर्व मंत्री नितिन नवीन बोले की कल नीतीश सरकार को बीजेपी घेरेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटू कुमार हैं। वह जो अविश्वास प्रस्ताव लाएं हैं बीजेपी उसका पुरजोर विरोध करेगी। आगे वह बोले की चोर दरवाजे से जो सरकार बनी है उसको उजागर करेंगे। नीतीश कुमार ने किन मज़बूरी के कारण ऐसा किया उसको सामने रखा जाएगा।

अभी पढ़ें दिहाड़ी मजदूर को 37 लाख का टैक्स नोटिस, किसी ने उसके पैन कार्ड पर खोल ली थी कंपनी

---विज्ञापन---

बता दें कि कल सदन में सबसे पहले स्पीकर का चुनाव होगा। इसके बाद नीतीश सरकार अपना बहुमत साबित करेगी।बैठक के बाद विधानसभा के प्रभारी सचिव पवन कुमार पांडेय ने बताया कि विशेष सत्र 24 अगस्त को सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इसकी सूचना सभी सदस्यों को भेज दी गई है। सभी विधायकों को निर्धारित तारीख पर विधानसभा में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।

अभी पढ़ें अमित शाह बोले- 35 हजार पुलिसकर्मियों की जान गई, आतंकवाद सामने खड़ा नहीं हो सकता

---विज्ञापन---

इसी बीच पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार ने मीडिया मे बयान दिया कि कल रबड़ स्टैंप और पलटू राम को सब कुछ बताना है। कल विधानसभा के फ्लोर पर सभी बातों को बताया जाएगा। विधानसभा के अध्यक्ष का पद संविधान से चलता है। कल विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा की अध्यक्षता में हम लोग सदन में जाएंगे। वहीं, नवल किशोर यादव ने कहा विधानमंडल की कार्रवाई जरूरी है, नेता जरूरी नहीं है। हमारे पास नेता की कमी नहीं है। दोनों सदन में हमारे नेता मौजूद हैं ।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 23, 2022 10:00 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola