Bihar Byelection: क्यों नहीं हुआ तारीखों का ऐलान? चुनाव आयोग ने गिनाई ये वजहें

Bihar Byelection 2024 Latest News Update: चुनाव आयोग ने बीते दिन जम्मू कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा की। मगर बिहार में उपचुनाव की तारीख अभी तक सामने नहीं आई। तो आइए जानते हैं बिहार में उपचुनाव कब होंगे?

Bihar Byelection 2024 Latest News Update

Bihar Byelection 2024 Latest News Update: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने बीते दिन एक राज्य और एक केंद्रशासित प्रदेश में चुनाव का ऐलान किया। हरियाणा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीख बताने के बाद कई लोगों को बिहार के उपचुनाव की घोषणा का इंतजार था। मगर चुनाव आयोग ने ऐसा कोई ऐलान नहीं किया। अब सबके मन में सवाल है कि आखिर बिहार में उपचुनाव कब होंगे? जम्मू कश्मीर और हरियाणा के साथ निर्वाचन आयोग ने अन्य राज्यों में चुनावों की घोषणा क्यों नहीं की? CEC ने खुद इसकी वजह सबके सामने रखी है।

विज्ञापन

बिहार में क्यों टाले गए उपचुनाव?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार समेत अन्य राज्यों में चुनाव का ऐलान मौसम की वजह से नहीं किया गया। खासकर बिहार के कई जिले बाढ़ की चपेट में है। मानसून की एंट्री के बाद बिहार के कई इलाके मौसम की मार झेल रहे हैं। ऐसे में चुनाव करवाना और भारी संख्या में मतदान काफी मुश्किल टास्क है। यही वजह है कि चुनाव आयोग ने उपचुनाव टालने का निर्णय लिया। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि बिहार में हालात सुधरने के बाद CEC चार सीटों पर उपचुनाव की करवाए जा सकते हैं।

विज्ञापन

बिहार में कब होंगे उपचुनाव?

बीते दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में CEC राजीव कुमार ने कहा कि मौजूद बाढ़ के सीजन और मौसम के कारण बिहार में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव करवाना मुश्किल है। हालांकि यह सीटें खाली हैं इसलिए छह महीने के भीतर सभी सीटों पर उपचुनाव करवाए जाएंगे। बता दें कि यह सीटें लोकसभा चुनाव के दौरान खाली हुई थीं। ऐसे में दिसंबर तक इन सीटों पर उपचुनाव हो सकते हैं।

विज्ञापन

इन चार सीटों पर होंगे उपचुनाव

बिहार की बेलगंज, इमामगंज, तरारी और रामगढ़ सीट पर उपचुनाव करवाए जाने हैं। गौरतलब है कि इमामगंज सीट से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के नेता जीतनराम मांझी विधायक थे, जो अब गया से लोकसभा सांसद बन चुके हैं। वहीं बेलागंज से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता सुरेंद्र यादव, रामगढ़ से राजद नेता सुधाकर सिंह और तरारी से भाकपा-माले के नेता सुदामा प्रसाद भी लोकसभा चुनाव जीत गए। 4 जून 2024 को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद बिहार की चारों विधानसभा सीटें खाली हो गई हैं। चुनाव आयोग के अनुसार छह महीने यानी साल के अंत तक इन सीटों पर चुनाव हो सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ