Bengaluru: रैपिडो बुक किया तो राॅयल इनफील्ड लेकर पहुंचा 'इंजीनियर ड्राइवर'
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Bengaluru: बेंगलुरु में रहने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने रैपिडो का यूज किया तो वह आश्चर्यचकित रह गया। क्योंकि रैपिडो सवार युवक किसी सामान्य गाड़ी से नहीं बल्कि राॅयल इनफील्ड हंटर पर सवार था। इतना ही नहीं वह रैपिडो सवार भी वहां कि किसी एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। जिसे बाइक चलाने का बहुत शौक था। इस मुलाकात को इनफील्ड हंटर की सवारी करने वाले इंजीनियर से अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया।
बता दें कि भारत में रैपिडो बाइक टैक्सी बुलाने के लिए काफी प्रसिद्ध ऐप है। ज्यादातर बाइक टैक्सी में जो मोटरसाइकिल इस्तेमाल की जाती हैं जो काफी साधारण होती हैं। हालांकि सिलिकाॅन वैली में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया जब यहां एक इंजीनियर ने बाइक टैक्सी बुक की तो वह काफी खुश हो गया कि बाइक वाला राॅयल एनफील्ड की बाइक पर उसे पिक करने के लिए आया है।
बाद में उसे पता चला कि बाइक वाला खुद भी एक इंजीनियर है। साथ ही उसे घुड़सवारी का भी शौक है। 22 साल के इंजीनियर नशित पटेल ने इस बारे में ट्वीट करते हुए कैप्शन लिखा कि “भारत की तकनीकी राजधानी में बस एक और दिन। आप विश्वास नहीं करेंगे कि मैंने आज जो पागलपन भरा पीक बेंगलुरु पल देखा! कुबेरनेट्स मीटअप के लिए जा रहा हूं। मेरा रैपिडो कैप्टन मुझे रॉयल एनफील्ड हंटर से पिक करने आया है। मुझे पता चला कि मेरा रैपिडो कैप्टन खुद भी कुबेरनेट्स क्लस्टर को मैनेज करने वाली कंपनी में एक DevOps इंजीनियर है।
ये भी देखेंः
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: