Bengaluru Couple Suicide: बेंगलुरु से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट में पता चला है कि एक सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट, उनकी पत्नी और उनके दो बच्चों सहित चार लोग अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। इस घटना को मर्डर -सुसाइड बताया जा रहा है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
उत्तरप्रदेश के थे निवासी
मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि मरने वालो में अनूप कुमार (38), उनकी पत्नी राखी (35), उनकी 5 वर्षीय बेटी अनुप्रिया और उनके 2 वर्षीय बेटे प्रियांश शामिल हैं। बता दें कि अनूप उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले थे और बेंगलुरु में एक प्राइवेट फर्म में सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट के तौर पर काम करते थे।
सोमवार यानी 6 जनवरी को सुबह मेड घर पर काम के लिए पहुंची। उसने बार-बार दरवाजा खटखटा कर घरवालों को बुलाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके बाद हाउस हेल्प ने खिड़की से झांक कर देखा तो उसने पूरे परिवार को मरा हुआ पाया। उसने पड़ोसियों को सूचित किया, जिन्होंने फिर पुलिस को बुलाया। घर में घुसते ही पुलिस को कपल और उनके बच्चों के लाश मिली।
बच्चों को दिया जहर
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि अनूप और राखी ने अपने बच्चों को जहर देने से खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि कपल अपनी बड़ी बेटी अनुप्रिया की हेल्थ प्रॉब्लम से परेशान थे। अनुप्रिया एक स्पेशल चाइल्ड थी और उनके कारण माता-पिता काफी तनाव में थे।
हालांकि, हाउस हेल्प ने बताया कि कपल बहुत खुश लग रहे थे और उन्होंने पांडिचेरी जाने की योजना भी बनाई थी। उसने बताया कि पैकिंग रविवार को पूरी हो गई थी। बता दें कि अनूप के घर में कुल तीन नौकर थे, जिसमें से दो कुक और एक केयर गिवर हैं, जिन्हें हर महीने 15000 रुपये दिए जाते थे।
यह भी पढ़ें- अधिकारियों ने कहा नहीं गिरेगी… रात में ही भरभराकर गिर पड़ी बिल्डिंग; देखें वीडियो
संबंधित खबरें
दिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
52 mins ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
2 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
4 hrs agoLIVE: इंडिगो ने रद्द की रियाद जाने वाली उड़ानें, आदेश 31 अक्टूबर तक लागू
4 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
5 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
5 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
7 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
14 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines