अधिकारियों ने कहा नहीं गिरेगी... रात में ही भरभराकर गिर पड़ी बिल्डिंग; देखें वीडियो

Chandigarh Viral Video : चंडीगढ़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो में एक बड़ी इमारत को गिरते हुए देखा जा सकता है। आरोप है कि अधिकारियों ने लापरवाही की है।

Chandigarh Video

Chandigarh Viral Video : चंडीगढ़ में रविवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। एक बिल्डिंग देखते ही देखते जमींदोज हो गई। बिल्डिंग के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह बिल्डिंग चंडीगढ़ सेक्टर-17 में गिरी है। रात के वक्त यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

चंडीगढ़ सेक्टर-17 में महफिल होटल बना हुआ था। होटल में रिनोवेशन का काम चल रहा था, तभी बिल्डिंग के पिलर में दरारें आ गईं थीं। एहतियात के तौर पर इस बिल्डिंग को खाली करा लिया गया था। इसके साथ ही होटल की तरफ जाने वाले रास्ते को भी पुलिस ने बंद कर रखा था। इस वजह से हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

नहीं हुई जनहानि

बिल्डिंग में दरार आने के कारण ही प्रशासन पहले से ही अलर्ट था और आसपास के लोगों को भी आगाह किया गया था। यही वजह है कि बड़ी इमारत के गिरने के बाद भी किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। इमारत के बाद फायर ब्रिगेड समेत जिले के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

देखें वीडियो


इमारत के गिरने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क खाली है, हर तरफ सन्नाटा है। इमारत के सामने ट्रैफिक लाइट ग्रीन सिंग्नल दे रहा है। इसी बीच अचनाक इमारत का एक हिस्सा गिरने लगा और फिर देखते ही देखते पूरी इमारत गिर गई। बताया जा रहा है कि अगर प्रशासन की तरफ से थोड़ी लापरवाही बरती जाती तो यह बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।

बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के पिलर में दरार आने के बाद सिविल डिफेंस के अधिकारियों ने भी माैके पर पहुंचकर इमारत की जांच की थी। उन्होंने बताया कि बिल्डिंग का प्रेशर इन तीनों पिलर्स पर काफी ज्यादा था जिसके कारण इनमें दरारें आई थीं। अधिकारियों ने कहा था कि दरारों से बिल्डिंग को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा, अन्य सभी पिलर मजबूत हैं। रविवार रात बिल्डिंग गिर गई और अफसरों के दावों की भी हवा निकल गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ