आंखों के सामने 'मौत' देख सूख गई सांसें; 5 से 7 फीट लंबे 10 एनाकोंडा, एयरपोर्ट पर मिले बैग के अंदर

Anaconda Smuggling From Bangkok: बैंकॉक से फ्लाइट में 10 एनाकोंडा लेकर एक शख्स भारत में लैंड हुआ और एयरपोर्ट पर उसे कस्टम ऑफिसरों ने दबोच लिया। वहीं 5 से 7 फीट लंबे एनाकोंडा देखकर अधिकारियों की सांसें सूख गईं। जानें कैसे मामले का खुलासा हुआ?

Bengaluru Airport Custom Officers Seized Yellow Anaconda From Passenger Bag

Bengaluru Airport Custom Officers Seized Yellow Anaconda From Passenger Bag

Yellow Anaconda Recovered From Passenger Bag: एयरपोर्ट पर एक शख्स से बैग से अजीबोगरीब आवाज आई। सुरक्षा कर्मियों ने चेकिंग की तो उन्हें शक हुआ। इसके बाद कस्टम अधिकारियों ने बैग खोला तो अंदर का नजारा देखकर उनकी सांसें सूख गई, क्योंकि उनकी आंखों के सामने ‘मौत’ थी, जो एक झपटा मारकर उनकी जान ले सकती थी।

विज्ञापन

जी हां, बैग के अंदर 5 से 7 फीट लंबे पीले रंग के एनाकोंडा थे, जिन्हें देखकर कस्टम अधिकारियों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत स्नेक कैचर को बुलाकर पेपर में लपेट कर बैग के अंदर रखे गए एनाकोंडा निकलवाए और जब्त किए। बैग लेकर आए शख्स को पुलिस से गिरफ्तार कर लिया है। वह बैंकॉक से एनाकोंडा लेकर आया। क्यों और किसे सप्लाई करने थे? यह जानने के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

भारत में वन्य प्रणियों की तस्करी अपराध

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक पैसेंजर 10 एनाकोंडा लेकर बैंकॉक से लैंड हुआ था। उसे जानवरों की तस्करी मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। बेंगलुरु कस्टम डिपार्टमेंट ने अपने X हैंडल पर ट्वीट करके मामले की जानकारी दी। कस्टम अधिकारियों ने बताया कि देश में वन्य जीवों की तस्करी करना अपराध है।

विज्ञापन

दुनियाभर में एनाकोंडा जैसे खतरनाक जानवर को इधर से उधर ले जाना अपराध है, लेकिन एक शख्स बैंकॉक से 10 एनाकोंडा लेकर भारत तक पहुंच गया। पुलिस मामले की गहन जांच करेगी कि आखिर वह एनाकोंड किससे लेकर आया? क्यों लेकर आया और किसे डिलीवर करने थे? क्या वह वाइल्ड लाइफ ट्रैफिकिंग गैंग का हिस्सा है?

विज्ञापन

अपने शिकार को जकड़कर ही मार देते

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीले रंग के विशालकाय एनाकोंडा नदी नालों में रहते हैं और ये 5 से 7 फीट लंबे हो सकते हैं। पराग्वे, बोलिविया, ब्राजील, उत्तर-पूर्वी अर्जेंटीना और नॉर्थ उरुग्वे में यह एनाकोंड पाए जाते हैं। यह दुनिया के विशालकाय एनाकोंडा और अजगरों की प्रजाति से हैं, लेकिन हरे रंग के एनाकोंडा से छोटे होते हैं। यह अपने शिकार को जकड़कर मार देते हैं। इनका वजन आमतौर पर 25 से 35 किलो होता है, लेकिन करीब 50 किलो वजनी एनकोंडा भी पाए जाते हैं। यह 12 फीट लंबे भी हो सकते हैं। इनका रंग पीला, सुनहरा-भूरा और पीला-हरा हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ