टारगेट किलिंग या आपसी रंजिश; आखिर क्यों बारामूला में रिटायर्ड SSP को मारी गई गोली?

Baramulla Retired SSP Murder: जम्मू कश्मीर में एक और पुलिस वाले की हत्या, क्या यह टारगेट किलिंग है या मरने वाले के साथ कोई आपसी रंजिश थी, जो सरेआम हत्या कर दी गई?

Retired SSP Mohd Shafi Murder

Retired SSP Mohd Shafi Murder

Baramulla Retired SSP Shot Dead Inside Story: जम्मू कश्मीर के बारामूला में आज आतंकियों ने एक कायराना वारदात अंजाम दी। घात लगाकर बैठे आतंकियों ने मस्जिद में अजान दे रहे रिटायर्ड SSP मोहम्मद शफी को गोली मार दी। मस्जिद पर भी फायरिंग की गई। हमले में घायल रिटायर्ड अधिकारी ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। गैंटमुल्ला में हुई इस आतंकी वारदात की जानकारी कश्मीर जोन पुलिस ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट लिखकर दी। इस पोस्ट में लिखा गया कि आतंकवादियों ने एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी की हत्या कर दी है। वारदात अजान देते समय अंजाम दी गई। मृतक का नाम मोहम्मद शफी है। वारदात के बाद से ही इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

टारगेट किलिंग और आपसी रंजिश दोनों एंगल से जांच

कश्मीर पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, गत 29 अक्टूबर को भी श्रीनगर में ईदगाह इलाके में पुलिस इंस्पेक्टर का मर्डर हुआ था। उसे सरेआम 3 गोलियां मारी गई थीं। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन TRF ने ली थी। इसके बाद अब एक और रिटायर्ड पुलिस अधिकारी का मर्डर हुआ है। ऐसे में कश्मीर पुलिस इस एंगल से भी केस की जांच करने में जुटी है कि कहीं यह टारगेट किलिंग तो नहीं? या फिर मृतक पुलिस वाले के साथ आतंकियों की कोई आपसी रंजिश थी, जो इस तरह घात लगाकर मार दिया गया। हालांकि पुलिस ने वारदात वाले इलाके को सील कर दिया है और लोगों को यहां आने से रोक दिया है, लेकिन देखा जा रहा है कि हत्या के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि आतंकी देश में घुसपैठ करने की फिराक में हैं। इससे पहले वे लोगों में दहशत फैलाना चाहते हैं, ताकि अपने नापाक मंसूबों को पूरा करने में कामयाब हो सकें।

विज्ञापन

5 महीने में जम्मू कश्मीर में 10 आतंकी वारदातें

  • 21 दिसंबर को राजौरी में सेना के काफिले पर फायरिंग, 5 जवान शहीद
  • 23 दिसंबर को अखनूर में घुसपैठ की कोशिश, एक आतंकी मारा गया
  • 22 नवंबर को राजौरी में मुठभेड़, 34 घंटे चली, 5 जवान शहीद, 2 आतंकी ढेर
  • 17 नवंबर को राजौरी और कुलगाम में 2 एनकाउंटर, 5 आतंकी मारे गए
  • 29 अक्टूबर को श्रीनगर के ईदगाह इलाके में इंस्पेक्टर की हत्या
  • 10 अक्टूबर को शोपियां में एनकाउंटर में 2 आतंकी ढेर
  • 13 सितंबर को राजौरी में एनकाउंटर, कर्नल-मेजर-DSP समेत 5 शहीद, 2 आतंकी ढेर
  • 4 सितंबर को सर्च के समय आतंकियों से मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, 2 जवान घायल
  • 9 अगस्त को कश्मीर पुलिस और आर्मी ने मिलकर 6 आतंकी दबोचे, 3 लोग घायल
  • 6 अगस्त को LOC के पास एनकाउंटर में 3 आतंकी ढेर
  • 4 अगस्त को हलान जंगल में आर्मी टेंट पर फायरिंग, 3 जवान शहीद

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ