Railway Trains Affected: भारतीय रेलवे रेल नेटवर्क को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम करता है। जिसके लिए समय-समय पर निर्माण का काम किया जाता है। हाल ही में बेंगलुरु ईस्ट रेलवे स्टेशन को बंद करने का फैसला किया गया है। यह स्टेशन आने वाली 13 मार्च तक बंद रहेगा। इस दौरान किसी तरह की यात्री सेवाओं यहां नहीं दी जाएगी। अभी यहां पर मौजूदा प्लेटफार्मों को हटाने और तीसरी और चौथी लाइनों के लिए नई पटरियां बिछाने का काम किया जा रहा है, जिसके चलते इसको बंद करने का फैसला लिया गया है।
इस स्टेशन पर नहीं रुकेंगी ट्रेनें
इस रेलवे स्टेशन के बंद होने से कई यात्री ट्रेनों पर असर पड़ेगा। जानकारी के मुताबिक, करीब 41 ट्रेनें अब अगले आदेश तक इस स्टेशन पर नहीं रोकी जाएंगी। इनमें 15 एक्सप्रेस ट्रेनें और 26 पैसेंजर या मेमू ट्रेनों का नाम शामिल है। अगर आप भी सफर करने का सोच रहे हैं, तो पहले एक बार प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट देख लें।
ये भी पढ़ें: बाॅस की शिकायत पर ट्रांसफर IPS वर्तिका कटियार कौन? जिन्होंने सीनियर रूपा पर लगाए गंभीर आरोप
कौन सी ट्रेनें प्रभावित?
ट्रेन संख्या- 16522 केएसआर बेंगलुरु से बंगारपेट
ट्रेन संख्या- 16021 चेन्नई सेंट्रल से मैसूर
ट्रेन संख्या- 16220 तिरूपति से चामराजनगर
ट्रेन संख्या- 12657 चेन्नई सेंट्रल से केएसआर बेंगलुरु
ट्रेन संख्या- 16231 कुड्डालोर पोर्ट से मैसूरु
ट्रेन संख्या- 11301 सीएसएमटी मुंबई से केएसआर बेंगलुरु उद्यान एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या- 16235 तूतीकोरिन से मैसूर
ट्रेन संख्या- 12785 काचीगुडा से मैसूर
ट्रेन संख्या- 16525 कन्याकुमारी से केएसआर बेंगलुरु
ट्रेन संख्या- 18463 भुवनेश्वर से केएसआर बेंगलुरु
ट्रेन संख्या- 16235 तूतीकोरिन – मैसूरु एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या- 16021 डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-मैसूर कावेरी एक्सप्रेस,
ट्रेन संख्या- 16220 तिरूपति-चामराजनगर एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या- 16525 कन्याकुमारी-केएसआर बेंगलुरु एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या- 12577 दरभंगा-मैसूर बागमती एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या- 12577 दरभंगा-मैसूर बागमती एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या- 66550 केएसआर बेंगलुरु-जोलारपेट मेमू
स्टेशन को बाईपास करने वाली यात्री और मेमू ट्रेनों में केएसआर बेंगलुरु से धर्मावरम, मरिकुप्पम और कोलार तक की सेवाएं शामिल हैं। यात्रियों को सलाह दी गई कि वह अपनी यात्रा करने से पहले अपडेट देखकर ही आगे की योजना बनाएं।
ये भी पढ़ें: Kisan Credit Card का लाभ कैसे उठाएं लोग? जानें कैसे करें अप्लाई?
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
4 hrs agoLIVE: खुली बस में सवार होकर रामलीला मैदान के लिए निकले राहुल गांधी
6 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
6 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
13 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
13 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
14 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
14 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
15 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
16 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines