बाॅस की शिकायत पर ट्रांसफर IPS वर्तिका कटियार कौन? जिन्होंने सीनियर रूपा पर लगाए गंभीर आरोप

Karnataka IPS officers dispute: कर्नाटक कैडर 2010 बैच की आईपीएस वर्तिका कटियार ने सीनियर रूपा मौदगिल पर अपने चैंबर में जूनियर अधिकारियों के द्वारा फाइलें रखवाने का आरोप लगाया है। इसके लिए उन्होंने डीजीपी और चीफ सेक्रेटरी को लेटर भी लिखा है।

DIG Vartika Katiyar transfer

DIG Vartika Katiyar transfer

DIG Vartika Katiyar transfer: कर्नाटक कैडर की आईपीएस और डीआईजी रैंक की अधिकारी वर्तिका कटियार आजकल सुर्खियों में हैं। उन्होंने आईजी रैंक की अधिकारी डी. रूपा मौदगिल पर जुनियर अधिकारियों के जरिए अपने ऑफिस में गोपनीय दस्तावेज रखने के आरोप लगाए थे। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत डीजीपी और चीफ सेक्रेटरी से की। इसके बाद आईपीएस वर्तिका कटियार का ट्रांसफर कर दिया गया। ऐसे में आइये जानते हैं आईपीएस वर्तिका कटियार कौन हैं, जिनका रूपा मौदगिल की शिकायत के बाद ट्रांसफर कर दिया गया?

आईपीएस वर्तिका कटियार 2010 बैच की कर्नाटक कैडर की आईपीएस हैं। वर्तिका कटियार मूलतः यूपी की रहने वाली है। वर्तिका ने मार्च 2021 में अपने पति और आईएफएस अधिकारी नितीन सुभाष और उनके परिवार के सदस्यों पर दहेज के उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि उसके आईएफएस पति और उनका परिवार दहेज के लिए उन्हें परेशान करता है।

विवादों में रह चुकी हैं आईपीएस डी. रूपा

बता दें कि सीनियर आईपीएस डी. रूपा मौदगिल पहले भी विवादों में रह चुकी हैं। इससे पहले 2023 में वह आईएएस रोहिणी सिंधुरी से भी विवादों में रह चुकी है। सिंधुरी ने रूपा के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। रूपा ने सिंधुरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कई आरोप लगाए थे। जिसमें उनकी निजी तस्वीरें आईएएस अधिकारियों के साथ शेयर करना भी शामिल था। सुप्रीम कोर्ट ने इस कार्यवाही पर रोक लगा दी। मामले में कर्नाटक सरकार ने दोनों अधिकारियों का तबादला कर दिया था।

वर्तिका ने शिकायत में क्या कहा?

वर्तिका ने आरोप लगाया कि 6 सितंबर 2024 को हेड काॅन्स्टेबल मंजूनाथ टीएस और होमगार्ड मल्लिकार्जुन रूपा से कुछ फाइलें रखने के निर्देश मिलने के बाद उनके चैंबर में दाखिल हुए और तस्वीरें लीं। तस्वीरें वाट्सऐप पर शेयर की गईं। शिकायत के अनुसार कटियार की गैरगौजूदगी में मंजूनाथ और मल्लिकार्जुन कंट्रोल रूम से चाबियां लेकर उनके चैंबर में आए। कटियार ने कहा कि अगर कुछ भी गलत होता है तो इसके लिए डी रूपा जिम्मेदार होंगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ