यूपी में एसडीएम ने राज्यपाल को ही भेज दिया कोर्ट में हाजिर होने का समन, जानिए पूरा मामला

UP Governor Anandiben Patel: राज्यपाल के निजी सचिव ने इसपर आपत्ति जताई है और इसे कानून व्यवस्था को भंग करने वाला बताया है।

UP Governor Anandiben Patel

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल

UP Governor Anandiben Patel: उत्तर प्रदेश में एक एसडीएम द्वारा राज्यपाल को समन जारी करने का मामला सामने आया है। यह अनोखा और हैरान कर देने वाला मामला बदायूं जिले का है। मामला जमीन को लेकर विवाद का है। जिले के सदर तहसील के एसडीएम ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को समन जारी करके कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। उन्हें अदालत में पेश होकर अपना पक्ष रखने को कहा गया है। समन लखनऊ स्थित राजभवन पहुंच गया है। राज्यपाल को यह नोटिस 10 अक्टूबर को जारी किया गया था। राज्यपाल के विशेष सचिव ने 16 अक्टूबर को इसका जवाब दिया।

विज्ञापन

यह मामला चर्चा में तब आया जब राजभवन से चिट्ठी का जवाब दिया गया। अब यह चिट्ठी वायरल हो रही है। वहीं समन मिलने पर राज्यपाल के निजी सचिव ने इसपर आपत्ति जताई है और इसे कानून व्यवस्था को भंग करने वाला बताया है। राज्यपाल के विशेष सचिव ने एसडीएम न्यायिक कोर्ट को चेतावनी भी दे दी है। इसे लेकर शासन स्तर पर हड़कंप मचा हुआ है। जिले में भी हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन

सचिव ने दी कड़ी चेतावनी

विज्ञापन

राज्यपाल के विशेष सचिव बद्री नाथ सिंह ने एसडीएम न्यायिक कोर्ट को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने इसे संविधान के अनुच्छेद 361 का पूरी तरह से उल्लंघन बताया है। उनका कहना है कि इस पद पर बैठे व्यक्ति को समन जारी नहीं किया जा सकता है। यह भी कहा गया है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में ऐसा न हो। इसके साथ ही आवश्यक कार्रवाई करने की बात भी कही गई है।

डीएम ने इसपर क्या कहा

विज्ञापन

वहीं जिलाधिकारी ने इसपर बताया कि उनके ऑफिस को राज्यपाल का पत्र मिला है। इससे पता चला कि एसडीएम सदर विनीत कुमार की कोर्ट से समन जारी किया गया था। संबंधित अधिकारी को राज्यपाल के पत्र और चेतावनी के बारे में बता दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ