Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के साथ 6 राज्यों की 8 सीटों पर उपचुनाव का भी ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल

चुनाव आयोग ने छह राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का भी ऐलान किया है. ये उपचुनाव गोवा, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, नागालैंड और त्रिपुरा में होंगे.

Author
Edited By : Arif Khan Updated: Mar 15, 2026 18:42

चुनाव आयोग ने रविवार को पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल, और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया. इसके साथ ही चुनाव आयोग ने छह राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का भी ऐलान किया है. ये उपचुनाव गोवा, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, नागालैंड और त्रिपुरा में होंगे.

गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा की विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. वहीं, गुजरात और महाराष्ट्र की विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा. इन सभी सीटों के वोटों की गिनती 4 मई को होगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : Assembly Election 2026: 5 राज्यों में ‘महाचुनाव’ के लिए क्या है EC की तैयारी? जानिए CEC ज्ञानेश कुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें

इनके अलावा पश्चिम बंगाल में 2 चरणों मतदान कराने का चुनाव आयोग ने ऐलान किया है. यहां 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. वहीं, असम, केरल और पुडुचरी में एक ही चरण में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी. तमिलनाडु में एक ही चरण में पश्चिम बंगाल के पहले चरण के साथ 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. इन चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में वोटों की गिनती 4 मई को होगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : West Bengal Election 2026 Date: बंगाल में दो चरणों में होगी वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

इन चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में कुल 824 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा. करीब 17 करोड़ से ज्यादा वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.

First published on: Mar 15, 2026 06:02 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.