असम में एक और फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को उस समय अरेस्ट किया गया जब वह एक निजी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में सर्जरी कर रहा था। आरोपी ने लगभग 50 से ज्यादा सिजेरियन सेक्शन और गायनोकोलॉजिकल सर्जरी की थी। आरोपी का नाम पुलोक मालाकार है और वह एक प्रसिद्ध गायनेकोलॉजिस्ट था। वह सिलचर के दो प्राइवेट अस्पतालों में काम करता था।
कहां क्या है मामला?
आरोपी सिल्चर के प्राइवेट अस्पताल में सर्जरी करता रहा है। खबर के मुताबिक, उसे गिरफ्तार तब किया गया, जब वह सिजेरियन ऑपरेशन कर रहा था। फिलहाल, पुलिस की गिरफ्त में है। इससे पहले भी कई ऐसे फर्जी डॉक्टर पकड़े गए हैं। ये पिछले 6 महीने में 14वां फर्जी डॉक्टर है, जिसे अरेस्ट किया गया। उसकी पहचान पुलोक मलाकार के रूप में की गई है, जो श्रीभूमि का रहने वाला है।
पहले भी आए ऐसे मामले
ऐसा नहीं है कि असम में ये कोई पहला मामला है। इससे पहले भी कई ऐसे फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से मिले डाक्यूमेंट्स भी फेक हैं। इसके अलावा जब डाक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन किया गया, तो पुलिस ने उसका भंडाफोड़ कर दिया। उसके सभी मेडिकल सर्टिफिकेट भी फर्जी पाए गए। वह एक फर्जी मेडिकल प्रैक्टिशनर है, जो सालों से लोगों को धोखा दे रहा था। पुलिस ने आगे बताया कि काफी पहले इसके बारे में हमें सूचना मिली थी। तब से उसे पकड़ने की कोशिश में लगे थे।
ये भी पढ़ें- ‘पिनाका’ रॉकेट लॉन्चर का नया वर्जन कितना होगा खतरनाक? क्या रहेगी स्पीड और फायरिंग कैपेसिटी
संबंधित खबरें
SIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
1 hr agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
1 hr ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
1 hr agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
1 hr agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
2 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
2 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
3 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
3 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
6 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines