Assam Polygamy Ban Act Uttarakhand UCC Bill Himanta Biswa Sarma: असम में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) लागू हो सकता है। इसे लेकर राज्य सरकार उत्तराखंड की यूसीसी रिपोर्ट का बारीकी से निगरानी कर रहा है। इसके साथ ही, राज्य में बहुविवाह पर भी प्रतिबंध लग सकता है। आगामी बजट सत्र में इस पर सरकार निर्णय ले सकती है।
उत्तराखंड पर नजर
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हम असम बहुविवाह प्रतिबंध अधिनियम (Assam Polygamy Ban Act) पर काम कर रहे हैं। हम उत्तराखंड पर भी बारीकी से नजर रख रहे हैं। अगर वहां 5 फरवरी को UCC बिल विधानसभा में पेश किया जाता है तो हम यह देखेंगे कि क्या हम इसे असम में लागू कर सकते हैं।
12 फरवरी को होगा विधानसभा सत्र
सरमा ने कहा कि असम में 12 फरवरी को विधानसभा का सत्र होगा। अभी हमारे पास काफी समय है। वहीं, उन्होंने केंद्र के अंतरिम बजट 2024 पर बात करते हुए कहा कि इस साल असम को केंद्र से 3500 करोड़ रुपये की पर्याप्त राशि मिली है।
यह भी पढ़ें: असम के सीएम सरमा का कांग्रेस पर तंज, बोले- भाजपा के लिए स्टार प्रचारक हैं राहुल गांधी
असम को मिलता रहेगा केंद्र का समर्थन
मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आश्वासन दिया है कि केंद्र पूंजीगत परियोजनाओं के लिए असम सरकार को समर्थन करना जारी रखेगी। पीएम आवास योजना के तहत दो करोड़ घरों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बजट में राज्यों को दी जाने वाली राशि में 7-8 प्रतिशत की तुलना में 11 प्रतिशत का इजाफा करने के फैसले को स्वागत योग्य कदम बताया और कहा कि इससे आने वाले समय में राज्य सरकार को काफी वित्तीय मदद मिलेगी।
तीन फरवरी को गुवाहाटी आएंगे प्रधानमंत्री मोदी
असम के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय बजट पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह राज्यों, गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए बहुत अच्छा बजट है। यह विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस बीच, राज्य सरकार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 फरवरी की शाम को गुवाहाटी पहुंचेंगे। यहां वे 11,599 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन का अस्तित्व खत्म? क्या बोले MVA में शामिल हुए प्रकाश आंबेडकर
संबंधित खबरें
बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
1 hr agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
2 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
2 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
3 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
4 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
4 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
5 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
5 hrs agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
9 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines