Assam Elephant Attack: बीच सड़क हाथियों ने मचाया तांडव, ऑटो-कार पर किया हमला, एक बच्चे समेत तीन की मौत

असम हाथियों का हमला

असम हाथियों का हमला

विज्ञापन

असम: गोलपारा में जंगली हाथियों ने गुरुवार को सड़क पर जमकर उत्पात मचाया है। यहां हाथियों का एकझुंड जंगलों से अचानक सड़क पर आ गया। इसके बाद हाथियों ने जो किया उसकी कल्पना करके भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं। पहले उन्होंने वहां से गुजर रहे ऑटो पर हमला किया। गुस्साए हाथियों ने ऑटो को पलट दिया।

Advertisment

जान बचाने के लिए भागने लगे लोग

ऑटो से उतरकर सवारियां इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाने का प्रयास करने लगी। मौके पर चीख-पुकार मच गई। कुछ देर के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह सब देख वहां से उस समय गुजर रहे आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। हाथी इतने भर में नहीं रुके। इसके बाद उन्होंने वहां से गुजर रही मारुति स्विफ्ट को अपना निशाना बनाया और उसे तेज टक्कर मारी। जिससे कार का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। इस हमले में एक बच्ची समेत तीन लोगों की की मौत हुई है।

इलाके में दहशत

इसके बाद किसी तरह आसपास के लोगों ने हाथियों को वापस जंगल में वापस भगाया। मामले की सूचना पुलिस व वन विभाग को दी गई। लखीपुर के वन परिक्षेत्र अधिकारी ध्रुबा दत्ता ने बताया कि गोलपारा में आज जंगली हाथियों के हमले में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। अधिकारी ने कहा कि इस घटना में दो वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। बता दें आए दिन असम में कहीं न कहीं जंगली हाथी जानमाल का नुकसान करते हैं। प्रशासन इन्हें मुख्य मार्गों से दूर रखने के लिए बाड़ आदि लगा कर इंतजाम कर रहा है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ