---विज्ञापन---

देश

असम में पति-पत्नी की हत्या, टोना टोटके के शक में घर में लगाई आग; दोनों की जलकर मौत

असम के करबी आंगलोंग जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, जिले में अंधविश्वास और डायन से जुड़ा एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, यहां कुछ लोगों ने टोना-टोटका करने के शक में एक दंपती को जिंदा जला दिया. यह घटना मंगलवार रात हावराघाट इलाके के नंबर 1 बेलोगुरी मुंडा गांव में हुई.

Author Written By: Versha Singh Updated: Dec 31, 2025 11:05

असम के करबी आंगलोंग जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, जिले में अंधविश्वास और डायन से जुड़ा एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, यहां कुछ लोगों ने टोना-टोटका करने के शक में एक दंपती को जिंदा जला दिया. यह घटना मंगलवार रात हावराघाट इलाके के नंबर 1 बेलोगुरी मुंडा गांव में हुई.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने सबसे पहले दंपती पर उनके ही घर में धारदार हथियारों से हमला कर दिया और फिर उनके घर में आग लगा दी. आग के कारण दोनों पति पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान 43 वर्षीय गार्दी बिरोवा और मीरा बिरोवा जिनकी उम्र 33 साल बताई जा रही है…. के रूप में हुई है.

---विज्ञापन---

वहीं, पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने दंपती पर टोना-टोटका करने का आरोप लगाया और उनके कारण गांव और आस-पास के इलाके में बुरी घटनाएं हो रही थी. इसी अंधविश्वास के कारण गांव के कुछ लोगों ने कानून अपने हाथ में लेते हुए इस खौफनाक घटना का अंजाम दिया.

जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन को मिली तो तुरंत ही वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. पूरे इलाके को घेर लिया गया है और आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द ही पकड़ा जाएगा. पुलिस ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.

---विज्ञापन---

इस घटना को लेकर अधिकारियों का बयान भी सामने आया है. उनका कहना है कि यह इलाका अभी भी अंधविश्वास और अफवाहों के जोरदार प्रभावों से घिरा हुआ है. यहां के लोग झूठी मान्यताओं पर आज भी भरोसा करते हैं, जिसका खामियाजा निर्दोष लोगों को अपनी जान देकर भुगतना पड़ता है.

इस दौरान पुलिस ने साफकहा है कि डायन प्रथा और चुड़ैल बताकर किसी महिला या किसी पुरुष को प्रताड़िता करना जुर्म है. इसमें कोई भी शामिल हुआ पाया गया तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी.

अफवाहों पर न दें ध्यान- पुलिस

इस घटना कसे पहले भी असम में ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. राज्य सरकार ने डायन प्रथा के खिलाफ सख्त कानून बना रखे हैं, इसके बावजूद भी यहां ऐसी घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं. प्रशासन ने लोगों ने से अपील की है वे अफवाहों और अंधविश्वास से दूर रहे और किसी भी शक की जानकारी पुलिस प्रशासन को दें.

First published on: Dec 31, 2025 10:45 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.