Asaduddin Owaisi

'तिरुमला में सिर्फ हिंदू काम करें...' नए फरमान पर भड़के ओवैसी

Tirumala Tirupati Devsthanam Board: बीआर नायडू ने कहा था कि मंदिर परिसर में काम करने वाले सभी लोग हिंदू होने चाहिए। तिरुपति धार्मिक स्थल है, किसी भी अधिकारी को जो गैर हिंदू हैं, उन्हें हटाएंगे। उन्होंने कहा कि अन्य धर्मों से जुड़े कर्मचारियों को लेकर जल्द फैसला होगा।

Tirumala Tirupati Devsthanam Board: तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम् बोर्ड के नए अध्यक्ष के बयान से बवाल मच गया है। असदुद्दीन ओवैसी ने नए अध्यक्ष बीआर नायडू के बयान पर सवाल उठाया है। ओवैसी ने मोदी सरकार ने प्रस्तावित वक्फ कानून पर सवाल उठाते हुए कहा कि तिरुमाला तिरुपित देवस्थानम् के चेयरमैन का कहना है कि तिरुमाला में सिर्फ हिंदुओं को ही काम करना चाहिए लेकिन मोदी सरकार सरकार वक्फ बोर्ड और वक्फ काउंसिल में गैर मुस्लिमों को भी शामिल किया जाना अनिवार्य हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओवैसी ने कहा कि ज्यादातर हिंदू बंदोबस्ती कानून इस बात पर जोर देते हैं कि सिर्फ हिंदू ही सदस्य होने चाहिए। जो नियम एक के लिए सही है, वह दूसरे के लिए भी तो सही होना चाहिए ना। दरअसल बीआर नायडू ने कहा था कि मंदिर परिसर में काम करने वाले सभी लोग हिंदू होने चाहिए। तिरुपति धार्मिक स्थल है, किसी भी अधिकारी को जो गैर हिंदू हैं, उन्हें हटाएंगे। उन्होंने कहा कि अन्य धर्मों से जुड़े कर्मचारियों को लेकर जल्द फैसला होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ