Maharashtra Assembly Election 2024

6 नवंबर से शुरू होगा राहुल गांधी का मिशन महाराष्ट्र, NDA-RSS का बिगड़ेगा खेल

Rahul Gandhi Launched Congress Election Campaign: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राहुल गांधी के साथ 6 नवंबर को नागपुर से कांग्रेस के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। तो वहीं दूसरी शिवसेना के उद्धव ठाकरे बुंगर से प्रचार अभियान का बिगुल फुकेंगे।

Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र में चुनावी बिगुल बज चुका है। महायुति और एमवीए के दिग्गजों में वार-पलटवार का दौर जारी है। दोनों ही गठबंधन के बड़े नेता प्रदेश में चुनाव प्रचार की कमान संभाल चुके हैं। इस बीच खबर है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राहुल गांधी के साथ 6 नवंबर को नागपुर से कांग्रेस के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। तो वहीं दूसरी शिवसेना के उद्धव ठाकरे बुंगर से प्रचार अभियान का बिगुल फुकेंगे। लोकसभा चुनाव के पैटर्न पर ही कांग्रेस महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के प्रचार अभियान की शुरुआत करेगी। इसके अलावा एमवीए की मुंबई में एक संयुक्त रैली होगी। जिसमें शरद पवार और उद्धव ठाकरे भी शामिल होंगे।

विज्ञापन

वहीं बता दें कि महायुति की ओर पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, सीएम योगी समेत कई राज्यों के सीएम और सांसद चुनाव प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। इसके अलावा संघ भी टोलियां बनाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी और देश के लिए कौनसा दल सबसे ज्यादा हितकारी है, इसको लेकर लोगों के साथ मीटिंग कर बीजेपी के लिए माहौल बनाने में जुटा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ