Asaduddin Owaisi advice on relationship
विज्ञापन

पत्नी का गुस्सा बर्दाश्त करना मर्दानगी... असदुद्दीन ओवैसी की मुसलमानों को नसीहत

Asaduddin Owaisi On Relationship: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मर्दानगी पत्नी पर गुस्सा करने में नहीं, बल्कि उसका गुस्सा बर्दाश्त करने में है।

AIMIM Chief Asaduddin Owaisi On Relationship: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने रिलेशनशिप को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि कुरान यह नहीं कहता कि आपकी पत्नी को आपके कपड़े धोने चाहिए या आपके लिए खाना बनाना चाहिए या आपके सिर की मालिश करनी चाहिए। ओवैसी ने कहा कि कुरान कहता है कि पति का अपनी पत्नी की कमाई पर कोई हक नहीं है, लेकिन पति की कमाई पर पत्नी का पूरा हक है।

‘पत्नी को गुस्सा बर्दाश्त करना ही मर्दानगी है’

विज्ञापन

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अपनी पत्नी पर गुस्सा निकालने या उस पर कटाक्ष करने में कोई मर्दानगी नहीं है, बल्कि मर्दानगी इसमें हैं कि आप उसका गुस्सा बर्दाश्त करें। उन्होंने कहा कि पति को अपनी पत्नी के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। ओवैसी ने कहा कि कुछ लोगों को अगर उनकी पत्नियां जवाब दे देती हैं तो वे बुरा मान जाते हैं। कई लोग ऐसे हैं, जो देर रात तक दोस्तों के साथ बातें करते रहते हैं और उनकी पत्नियां और मां घर पर उनका इंतजार करती रहती हैं। इन बातों को समझना चाहिए।

‘इस्लाम में नहीं लिखा है, पत्नी आपके लिए खाना बनाए’

एआईएमआईएम की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ओवैसी का एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में ओवैसी कहते हैं कि कई लोग खाना न बनाने के लिए पत्नियों की आलोचना करते हैं या उनके खाने में कमियां निकालते हैं। मेरे भाईयों! यह इस्लाम है। यह कहीं पर भी नहीं लिखा हुआ है कि पत्नी आपके लिए खाना बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओवैसी ने सुनाया रसूल का किस्सा

एआईएमआईएम प्रमुख ने इस दौरान एक किस्सा भी सुनाया। उन्होंने कहा कि एक बार एक रसूल खलीफा फारूक-ए-आजम के पास अपनी पत्नी की नाराजगी की शिकायत लेकर गया। उस समय फारूक-ए-आजम की पत्नी उन्हें डांट रही थी। बाद में, रसूल ने फारूक-ए-आजम को बताया कि वह भी यही शिकायत लेकर आए हैं। तब फारूक-ए-आजम ने रसूल से कहा कि वह मेरी पत्नी हैं। मेरे घर की इज्जत की रक्षा करती है। वह भी इंसान है। अगर वह मुझसे गुस्से में कुछ कहती है तो मैं सुनता हूं। ऐसी मानसिकता हमें भी विकसित करनी चाहिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ