Army Jawan Lynched: सेना के जवान की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में DMK पार्षद गिरफ्तार

Army Jawan Lynched
विज्ञापन

Army Jawan Lynched: तमिलनाडु के कृष्णागिरी में सेना के जवान की पीट-पीटकर हत्या के मामले में फरार DMK पार्षद चिन्नासामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि सैनिक की हत्या के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था।

जानकारी के मुताबिक, प्रभु के रूप में पहचाने जाने वाले सैनिक और डीएमके सदस्य चिन्नासामी के बीच 8 फरवरी को नोकझोक हुई थी। कहा जा रहा है कि पोचमपल्ली इलाके में पानी की टंकी के पास कपड़े धोने को लेकर दोनों के बीच बहस हुई। फिर पार्षद चिन्नासामी ने नौ लोगों के साथ 8 फरवरी की रात 28 साल के प्रभु और उसके भाई प्रभाकरन पर हमला कर दिया था।

Advertisment

मंगलवार को इलाज के दौरान जवान ने तोड़ा दम

हमले में गंभीर रूप से घायल प्रभु ने मंगलवार को एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। उधर, सेना के जवान की हत्या के मामले में पुलिस कार्रवाई में देरी पर भाजपा ने सवाल उठाए थे। तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई ने कहा, “सैनिक पर डीएमके पार्षद ने हमला किया और पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार करने में छह-सात दिन लग गए, इसने इसे एक राष्ट्रीय मुद्दा बना दिया है।”

विज्ञापन

अन्नामलाई ने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि वे चेन्नई में युद्ध स्मारक के पास अनशन शुरू करेंगे और इसमें सेवानिवृत्त सैनिक शामिल होंगे। उधर, हत्या के विरोध में गुरुवार को कृष्णागिरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ