महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, अर्चना पाटिल चाकूरकर की BJP में एंट्री

Archana Patil Chakurkar Joins BJP: कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल की बहू अर्चना भाजपा में शामिल हो गई हैं। पहले ही संकट से जूझ रही कांग्रेस के लिए इसे लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा झटका माना जा रहा है। शनिवार को उन्होंने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ले ली।

Archana Patil Chakurkar and Devendra Fadnavis

Archana Patil Chakurkar Joins BJP

राहुल पाण्डेय, मुंबई

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखें बेहद नजदीक हैं। राजनीतिक दलों में दल-बदल की प्रक्रिया भी जारी है। इसी संदर्भ में कांग्रेस को महाराष्ट्र में बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल चाकूरकर बीजेपी में शामिल हो गई हैं। उन्होंने शुक्रवार को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी। जिसके बाद से यह चर्चा तेज हो गई थी कि अर्चना पाटिल BJP जॉइन कर सकती हैं।

विज्ञापन

भाजपा से जुड़ने के बाद न्यूज 24 से बात करते हुए अर्चना पाटिल ने कहा कि राजनीतिक सफर की यह मेरी नई पारी है। मुझे पार्टी की ओर से जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी मैं उसे पूरी मेहनत से निभाऊंगी। पांच साल पहले भी भाजपा में शामिल होने की अटकलों को लेकर उन्होंने कहा कि पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण से तब मैं ऐसा नहीं कर पाई थी। मुझे किसी भी पद की कोई लालसा नहीं है। अब हम राष्ट्र हित में भाजपा के साथ मिलकर देश के विकास का काम करेंगे।

विज्ञापन

5 साल पहले भी शामिल होने वाली थीं पाटिल

इससे पहले मराठवाड़ा के नेता अशोक चव्हाण बीजेपी में शामिल हो गए थे। जिसके बाद से मराठवाड़ा के कांग्रेस कार्यकर्ता हैरान थे। वहीं अभी तक चाकूरकर की ओर से कोई रिएक्शन देखने को नहीं मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए अशोक चव्हाण ने उनके पार्टी में आने के लिए बातचीत की थी। आपको बता दें कि 5 साल पहले भी अर्चना पाटिल भाजपा के खेमे में आने वाली थीं। परंतु किसी वजह से उन्होंने पार्टी में शामिल होने से मना कर दिया था।

बसवराज पाटिल के बाद चर्चा हो गई थी तेज

पिछले महीने शिवराज पाटिल चाकूरकर के कट्टर समर्थक मंत्री बसवराज पाटिल मुरुमकर भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद अर्चना के भाजपा में आने की चर्चा ने और जोर पकड़ लिया था। अब जब जॉइनिंग हो गई है तो माना जा रहा है कि डॉ. अर्चना पाटिल चाकूरकर की एंट्री पार्टी को एक नया आकार देगी। शिवराज पाटिल चाकूरकर के कई समर्थक हैं और अर्चना पाटिल के शामिल होने से अब भाजपा को बड़ा फायदा होने वाला है।

विज्ञापन

19 अप्रैल से होने वाली है वोटिंग की शुरुआत

उत्तर प्रदेश के बाद सबसे अधिक लोकसभा सीटें महाराष्ट्र में है, जहां पांच चरणों में मतदान होना है। महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटें हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल सुबह सात बजे से होगा। कुल सात चरणों में मतदान होना है। इसमें 26 अप्रैल को दूसरे चरण, 7 मई को तीसरे चरण, 13 मई को चौथे चरण, 20 मई को पांचवें, 25 मई को छठे और 1 जून को सातवें चरण के लिए मतदान होना है। 4 जून को रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ