Andhra youth bitten by classmates: आंध्र प्रदेश में एक छात्र की उसके चार सहपाठियों ने जमकर पिटाई कर दी। हमलावार पीड़ित को जंगल में अधमरा छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल पीड़ित अस्पताल में भर्ती है और अपनी जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहा है। हमलावरों ने पीड़ित को करीब एक घंटे बंधक बनाकर रखा।
उसके साथ मारपीट करने की वीडियो बनाई। वीडियो वायरल होने पर मामला का खुलासा हुआ। चारों छात्रों को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी छात्रों को उनके कॉलेज ने निलंबित कर दिया है।
ये भी पढ़ें: दिन में जर्नलिस्ट… रात में रैपिडो टैक्सी ड्राइवर, प्रदीप को टक्कर मारने के बाद क्यों BMW छोड़ भागा ड्राइवर?
पीड़ित क्लास का मॉनिटर है
जानकारी के अनुसार ये मामला आंध्र प्रदेश के Dr BR Ambedkar Konaseema जिले का है। यहां पीड़ित Yuvaraju इलाके के ही Gudapalli गांव में रहता है। वह घर के पास ही AFDT Junior College का छात्र है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह अपनी क्लास का मॉनीटर है। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संज्ञान में आई।
पत्थर से छात्र की पिटाई की
वीडियो के अनुसार युवाराजू के साथ क्लास में पढ़ने वाले चार छात्र उसे बहाने से जंगल में ले गए। जहां उन्होंने युवाराजू की जमकर पिटाई की। उनका आरोप था कि वह उनकी शिकायत टीचर से करता है। वीडियो के अनुसार हमलावरों ने युवाराजू के गाल और गर्दन पर काटा। उसके सिर, कमर पर पत्थर और पेड़ की डंटी से पिटाई लगाई।
छात्र की कमीज फाड़ दी और उस पर लात-घूंसे बरसाए
इतना ही नहीं उसकी कमीज फाड़ दी और जंगल में अधमरा छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह पीड़ित घर पहुंचा, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई और उसे समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया। कॉलेज प्रशासन ने पीड़ित छात्र के परिजनों से बात की है। वहीं, घटनास्थल के आसपास से सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रही है। चारों आरोपियों की काउंसलिंग की जा रही है।
ये भी पढ़ें: कौन है हाफिज गुल बहादुर? जिसने 17 Pakistani Soldiers को मारने की ली जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन रहेंगे बंद
2 mins agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
52 mins ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
1 hr ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
1 hr agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
1 hr ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
2 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को 'लॉकडाउन'! किन-किन चीजों पर रहेगा बंद का असर?
3 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
4 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
6 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines