अनंत कुमार हेगड़े के बयान पर BJP का आया रिएक्शन, कही ये बड़ी बात

Ananth Kumar Hegde: भाजपा पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा कि संविधान पर सांसद की टिप्पणी उनके निजी विचार हैं। ये पार्टी की विचाराधारा को नहीं दर्शाते हैं। अनंत कुमार हेगड़े कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद हैं। एक जनसभा में उन्होंने कहा है कि संविधान में संशोधन के लिए बीजेपी को दो तिहाई बहुमत चाहिए।

Ananth Kumar Hegde, BJP

अनंत कुमार हेगड़े

Ananth Kumar Hegde: भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े के बयान से बीजेपी पार्टी ने किनारा कर लिया है। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा कि संविधान पर सांसद की टिप्पणी उनके निजी विचार हैं। ये पार्टी की विचाराधारा को नहीं दर्शाते। देश के संविधान को बनाए रखने के लिए पार्टी अटूट प्रतिबद्धता रखती है।

सांसद से स्पष्टीकरण मांगा

बीजेपी कर्नाटक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर स्पष्टीकरण देते हुए लिखा संविधान पर सांसद अनंत कुमार हेगड़े की टिप्पणी उनके निजी विचार हैं। उनके बयान और विचार को पार्टी का रुख न माना जाए। बीजेपी की तरफ से आगे लिखा गया कि पार्टी अनंत कुमार हेगड़े से उनकी टिप्पणियों को लेकर स्पष्टीकरण मांगेगा। पार्टी की देश के संविधान में अटूट निष्ठा है। देश के संविधान को बनाए रखने के लिए पार्टी अटूट प्रतिबद्धता रखती है।

इस बयान पर है विवाद

अनंत कुमार हेगड़े कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद हैं। एक जनसभा में उन्होंने कहा है कि संविधान में संशोधन करने बीजेपी को संसद के दोनों सदनों में दो तिहाई बहुमत चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि बीजेपी को यह बहुमत कांग्रेस द्वारा की गई विकृतियों और संविधान में अनावश्यक प्रावधानों को सही करने के लिए चाहिए।

बीजेपी नहीं लेना चाहती कोई जोखिम

अनंत कुमार हेगड़े ने जनसभा में कहा था कि कांग्रेस ने संविधान को खराब किया है। यदि राज्यसभा में कांग्रेस सदस्यों की संख्या बढ़ती है तो बीजेपी द्वारा किया गया कोई भी संवैधानिक संशोधन संसद में पारित नहीं होगा। इन बयानों के बाद कर्नाटक की राजनीति गरमाई हुई है। लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी कोई जोखिम मोल नहीं लेना चाहती। ऐसे में सांसद के बयानों की सोशल मीडिया पर आलोचना होने के कुछ घंटों के भीतर ही उन्होंने बयानों से किनारा कर अपना स्पष्टीकरण जारी किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ