
लोकसभा चुनाव की तारीख पर आया अपडेट! चुनाव आयोग ने बनाया 'प्लान'
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देशभर में सियासी सरगर्मियां तेज हैं। राजनीतिक पार्टियां अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर रही हैं। इस बीच चुनाव आयोग ने भी कमर कस ली है। चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनावों को लेकर बैठकों का दौर 12 मार्च तक खत्म हो जाएगा, अनुमान है कि इसके बाद तारीखों की घोषणा कर दी जाए। बता दें आयोग की लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी हैं। बताया जा रहा है कि इस बार चुनाव 7 से 8 चरणों में हो सकते हैं।
2019 में लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में हुए थे। 23 मई नतीजे घोषित किए गए थे। चुनाव आयोग सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनावों की तारीखाें की घोषणा में बच्चों की परीक्षा, सुरक्षाकर्मियों की उपलब्धता और त्योहार आदि का ध्यान में रखा जाता है। आंकड़ों पर गौर करें तो इस बार करीब 97 करोड़ वोटर अपना मत प्रयोग करेंगे। 2019 लोकसभा चुनाव में 67 फीसदी वोटिंग हुई थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: