हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Amit Shah की बड़ी बहन राजेश्वरी बेन का निधन, गृह मंत्री के 2 दिन के कार्यक्रम कैंसिल

Amit Shah Sister Passes Away: देश के गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन का देहांत हो गया है। उन्होंने अस्पताल में आखिरी सांस ली।

विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह की बहन राजेश्वरी बेन का निधन हो गया है।

Amit Shah Sister Passes Away: देश के गृह मंत्री अमित शाह की बहन राजेश्वरी बेन का देहांत हो गया है। वे फेफड़ों की बीमारी से ग्रस्त थीं और कई दिन से मुंबई के अस्पताल में भर्ती थीं। शोक के चलते गृह मंत्री अमित शाह ने अपने अगले 2 दिन के प्रोग्राम रद्द कर दिए हैं। 65 साल की राजेश्वरी बेन ने अस्पताल में ही आखिरी सांस ली। वे फेफड़ों की बीमारी से ग्रस्त थी। कुछ महीने पहले उनके फेफड़े का ट्रांसप्लांट हुआ था, लेकिन आराम नहीं हुआ। एक महीना पहले उन्हें दिक्कत बढ़ने पर अहमदाबाद से मुंबई रेफर किया गया था।

 

महाराष्ट्र CM एकनाथ ने जताया शोक

गृह मंत्री शाह की बहन के निधन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राजेश्वरी बेन के देहांत से दुख पहुंचा है। यह पूरे शाह परिवार के लिए सदमा है। मैं, मेरा परिवार और पूरी महाराष्ट्र सरकार उनके दुख में शामिल है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे अमित भाई और पूरे शाह परिवार को इस दुख को सहने की क्षमता प्रदान करें।

विज्ञापन

गुजरात के दौरे पर थे अमित शाह

बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को गुजरात के दौरे पर थे। वे अहमदाबाद में थे। उन्हें बनासकांठा जिले के देवदार में बनास डेयरी में जाना था। उन्हें गांधीनगर की नेशनल डेफेंस यूनिवर्सिटी में भी जाना था, लेकिन बहन के देहांत की खबर मिलते ही वे पहले मुंबई पहुंचे और वहां से बहन का पार्थिव शरीर लेकर अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola