'महुआ मोइत्रा को निकाला जा सकता है तो प्रताप सिम्हा पर भी हो कार्रवाई'... पढ़िए सर्वदलीय बैठक की बड़ी बातें

All Party Meeting over Parliament Security Breach : लोकसभा में बुधवार को हुई परेशान करने वाली घटना को लेकर स्पीकर ओम बिड़ला की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में सुरक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान महुआ मोइत्रा के निष्कासन का जिक्र करते हुए भाजपा के प्रताप सिंहा पर कार्रवाई की मांग भी की गई।

Parliament Security Breach case Home Ministry orders investigation

Parliament Security Breach case Home Ministry orders investigation

विज्ञापन

All Party Meeting over Parliament Security Breach : संसद पर आतंकी हमले की 22वीं बरसी पर बुधवार को लोकसभा में हुई घटना ने संसद की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े प्रश्न चिह्न खड़े किए हैं। इसे लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इस बैठक में स्पीकर ने विपक्ष को आश्वासन दिया कि मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि अगर लॉगिन शेयर करने के लिए महुआ मोइत्रा को सदन से निष्कासित किया जा सकता है तो प्रताप सिम्हा के खिलाफ भी एक्शन लेना चाहिए। बता दें कि संसद में आज घुसे लोगों के विजिटर पास पर भाजपा सासंद प्रताप सिम्हा के दस्तखत होने की बात सामने आई है।

Advertisment

मीडिया पास रद्द करने पर विपक्ष ने जताई आपत्ति

यह फैसला भी लिया गया कि अगले आदेश तक पब्लिक गैलरी के लिए कोई पास जारी नहीं किया जाएगा। हालांकि, विपक्ष ने इस पर आपत्ति जताई। इसके साथ ही स्पीकर ने कहा कि इस मामले को लेकर लोकसभा सचिवालय एक एफआईआर दर्ज करवाएगा। साथ ही संसद की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए एक पत्र केंद्रीय गृह मंत्रालय के विशेष सचिव को भेज दिया गया है।

विज्ञापन

खालिस्तानी आतंकी पन्नू का मुद्दा भी उठाया गया

इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन ने मांग की कि संसद में भी एयरपोर्ट की तर्ज पर स्क्रीनिंग मशीन लगाई जाए। इसके साथ ही रिवॉल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के सांसद एनके प्रेमचंदन ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का मुद्दा उठाया। इसके अलावा सिक्योरिटी कर्मचारियों की बहाली के साथ परिसर में सबके प्रवेश के लिए अलग-अलग गेट तय करने की मांग भी उठाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ