'हम अपने सिंबल पर लड़ेंगे चुनाव...', अखिलेश यादव ने I.N.D.I.A को दिया जोरदार झटका

Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, INDIA Alliance, MP Assembly Election

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav On INDIA Alliance In MP Assembly Election: मध्य प्रदेश में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा-कांग्रेस और अन्य पार्टियां प्रदेश में जोर आजमाइश कर रही हैं। बुधवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव मध्य प्रदेश के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने रीवा में I.N.D.I.A गठबंधन को जोरदार झटका दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि हम अपने सिंबल पर ही चुनाव लड़ेंगे। प्रदेश में हम अपना एसेसमेंट भी कर रहे हैं। पार्टी कहां से मजबूती से लड़ेगी, इसका भी आंकलन कर रहे हैं। अब ऐसे में बड़ा सवाल है कि अखिलेश यादव किसका गेम बिगाड़ेंगे?

विज्ञापन

अखिलेश यादव ने रीवा में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ‘हां, मैं मानता हूं कि I.N.D.I.A. गठबंधन है, लेकिन गठबंधन के अंदर समाजवादी पार्टी है और उसकी अपनी लड़ाई है।’

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को मानिए देश का चुनाव

सपा प्रमुख ने कहा कि मध्य प्रदेश के लोगों से राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को देश का चुनाव मानना चाहिए। इस विधानसभा चुनाव को देश का चुनाव समझें। आपका वोट आने वाले चुनाव में संदेश देगा।

विज्ञापन

भाजपा के लोग झूठे, वादे पूरा नहीं करते

अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग झूठे हैं, जो वादा करते हैं उसे पूरा नहीं करते। कहा गया था कि किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी लेकिन महंगाई दोगुनी हो गई। समाजवादी पार्टी कई सालों से मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ रही है। उसने राज्य में काम किया है और समाजवादी विचारधारा की जरूरत है। बेरोजगारी, महंगाई और अन्याय बढ़ा है। हमें उम्मीद है कि इस बार सपा अधिक सीटें जीतेगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग न जाने क्या क्या प्रचार करते हैं। पता नहीं कहां से इतनी धन दौलत आई है कि टीवी पर भाजपा का ही प्रचार हमें दिखाई देता है। अखबारों में बड़े बड़े विज्ञापन आ रहे हैं। आज भी गरीबों का, किसानों का और खासकर आदिवासी भाई बहनों का कोई भाग्य नहीं बदला।

विज्ञापन

भाजपा ने अपने 78 प्रत्याशियों का किया ऐलान

मध्य प्रदेश में भाजपा ने 78 प्रत्याशियों का ऐलान दो सूचियों से किया है। आखिरी सूची सोमवार को जारी की गई। बीते दिनों ने आम आदमी पार्टी ने भी 10 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। कांग्रेस ने भी ऐलान कर दिया है कि वह मध्य प्रदेश में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ