Air India का नया मेन्यू देख मुंह में आ जाएगा पानी, ब्लूबेरी वनीला पेस्ट्री और भी बहुत कुछ है

AIR INDIA
विज्ञापन

Air India: एयर इंडिया के नए मेनू में कुछ आइटम और जोड़े गए हैं। टाटा के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने त्योहारी सीजन के दौरान घरेलू मार्गों पर एक नया इन-फ्लाइट मेनू पेश किया है। मेनू 1 अक्टूबर को पेश किया गया था।

घाटे में चल रही एयरलाइनों की ओर से अपनी सेवाओं में सुधार के लिए उठाए गए कदमों की श्रृंखला में यह नवीनतम कदम है। एयर इंडिया सेवाओं में सुधार करने, अपने बेड़े का विस्तार करने और अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास कर रही है।

Advertisment

मेन्यू में स्वादिष्ट मिठाईयां भी शामिल 

एयर इंडिया ने एक विज्ञप्ति में कहा कि नए मेनू में स्वादिष्ट भोजन, ट्रेंडी ऐपेटाइज़र और स्वादिष्ट मिठाइयों को एड किया गया है। इनमें चिकन 65, ग्रिल्ड स्लाईस्ड पेस्टो चिकन सैंडविच और ब्लूबेरी वनीला पेस्ट्री भी शामिल है।

बटररी और परतदार क्रोइसैन, शुगर-फ्री डार्क चॉकलेट ओटमील मफिन, पनीर और ट्रफल ऑयल स्कैम्बल अंडे के साथ चिव्स, मस्टर्ड क्रीम कोटेड चिकन सॉसेज, आलू परांठा, मेडुवाड़ा और पोडी इडली, फिश करी, चिकन चेट्टीनाड, पोटैटो पोडीमास, ग्रिल्ड स्लाईस्ड शामिल है।

विज्ञापन

मुंबई का बटाटावाड़ा भी मेन्यू में शामिल

बिजनेस क्लास के यात्रियों के लिए पेस्टो चिकन सैंडविच, बटाटावाड़ा जैसे विकल्प हैं। नाश्ते के लिए पनीर मशरूम, ऑमलेट, सूखे जीरा आलू वेजेज, गार्लिक टॉस्ड पालक और कॉर्न में से कुछ भी चूज कर सकेंगे।

विज्ञापन

एयर इंडिया में इनफ्लाइट सर्विसेज के प्रमुख संदीप शर्मा ने पीटीआई को बताया कि नए मेनू में इस बात का ध्यान रखा गया है कि यात्री स्वादिष्ट भोजन का आनंद लें। हम घरेलू मार्गों पर इस नए मेनू को शुरू करने के लिए उत्साहित हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मेन्यू में सुधार की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ