फ्लाइट का इंतजार करने के दौरान गर्मी में बेहोश हुए यात्री, DGCA ने Air India को भेजा नोटिस

DGCA Notice To AI: इस भीषण गर्मी में अगर आपको एयरपोर्ट पर बिना एसी के घंटों का इंतजार करना पड़ जाए तो आपकी स्थिति कैसी होगी? ऐसा ही कुछ हुआ एयर इंडिया के सैन फ्रांसिस्को जा रही फ्लाइट के यात्रियों के साथ। गुरुवार को जाने वाली यह फ्लाइट शुक्रवार देर शाम उड़ान भर पाई। इस दौरान इंतजार करते हुए कुछ यात्री बेहोश तक हो गए। इसे लेकर डीजीसीए ने सख्त रुख अपनाया है।

Air India Flight Bomb Threat

Air India Flight

DGCA Notice To Air India : डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एयर इंडिया को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया है। गुरुवार को सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एक फ्लाइट का घंटों इंतजार करने के दौरान कुछ यात्री बेहोश हो गए थे। इन यात्रों को दिल्ली की भीषण गर्मी में बिना एसी के फ्लाइट का इंतजार करना पड़ा था। इस घटना और फ्लाइट में देरी को लेकर डीजीसीए ने एयरलाइन को यह नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन

इस फ्लाइट को गुरुवार की दोपहर 3 बजकर 3 मिनट पर उड़ान भरनी थी। लेकिन यह उड़ान भर पाई शुक्रवार दोपहर 3 बजे के बाद। बता दें कि एयर इंडिया की फ्लाइट्स की इस सप्ताह में दूसरी बार लंबी देरी हुई है। इस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। डीजीसीए के नोटिस में कह गया है कि बोर्डिंग न हो पाने पर एयरलाइंस की ओर से यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं को लेकर एयर इंडिया ने नियमों का उल्लंघन किया है।

विज्ञापन

उत्तर नहीं दिया तो होगी एकपक्षीय कार्रवाई

नोटिस में यह भी कहा गया कि एयर इंडिया बार-बार यात्रियों की देखभाल करने और नियमों का पालन करने में असफल रही है। एयरलाइन से यह बताने को कहा गया है कि इस घटना को लेकर उसके खिलाफ क्यों एक्शन नहीं लिया जाना चाहिए। डीजीसीए ने नोटिस का जवाब देने के लिए एयर इंडिया को 3 दिन का समय दिया है। इसने कहा है कि अगर तय अवधि में उत्तर नहीं मिला तो मामले को एकपक्षीय कार्रवाई के लिए आगे बढ़ा दिया जाएगा।

विज्ञापन

यात्रियों ने सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

सैन फ्रांसिस्को की इस फ्लाइट के एक यात्री ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा कि एयर इंडिया, प्लीज मुझे और मेरे जैसे अन्य पैरेंट्स को जो बोर्डिंग एरिया में फंसे हुए हैं उन्हें घर जाने की अनुमति दीजिए। यह फ्लाइट 8 घंटे से ज्यादा समय से लेट है। लोग बिना एसी के बैठने के लिए मजबूर हैं। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा कि एयर इंडिया यात्रियों को होटल ले गई है। रात 2 बजे के करीब कमरा मिला। एक और बोर्डिंग पास दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ