Air India की फ्लाइट पर फूटा BJP नेता का गुस्सा बोले- 'सबसे खराब बिजनेस क्लास'

Air India Flight Seat  Broken: सुधांशु मित्तल अपनी पत्नी के साथ दिल्ली से दुबई जा रहे थे। इस दौरान एयर इंडिया की जिस फ्लाइट में वे सवार हुए उसकी सीट टूटी हुई थी। इस बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

air india, Sudhanshu mittal

सुधांशु मित्तल

Air India Flight Seat  Broken:  एयर इंडिया की एक फ्लाइट में सीट टूटी होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो बीजेपी नेता सुधांशु मित्तल ने पोस्ट किया है। वह खुद दिल्ली से दुबई का सफर कर रहे थे, इस दौरान एयर इंडिया की फ्लाइट में उनकी सीट का फुटरेस्ट टूटा निकाला।

विज्ञापन

बीजेपी नेता ने लगाए आरोप

बीजेपी नेता सुधांशु मित्तल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि उन्हें फ्लाइट में जो सीट मिली उसका फुटरेस्ट टूटा हुआ था। उनका आरोप है कि जब उन्होंने केबिन क्रू से इस बारे शिकायत की तो उनके साथ अभ्रद व्यवहार किया और उन्हें फ्लाइट से डीबोर्ड करने की कोशिश भी की गई।

विज्ञापन

एयरलाइन ने दिया जवाब

सोशल मीडिया पर इस मामले के तूल पकड़ने के बाद एयर इंडिया ने इस पर खेद प्रकट किया है। एयरलाइन ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित कार्रवाई की जाएगी। आशा करते हैं कि आपको आगे ऐसी असुविधा न हो।

नए विमान की फोटो दिखाई

सुधांशु मित्तल अपनी पत्नी के साथ 14 अप्रैल की सुबह 9:30 बजे दिल्ली से दुबई के लिए एआई 917 में सवार हुए। सुधांशु मित्तल ने अपनी पोस्ट लिखा की विमान में चढ़कर उन्हें ऐसा लगा कि वे अब तक का सबसे दयनीय बिजनेस क्लास में सवार हुए हैं। उन्होंने कहा कि सीट नंबर 2ए का फुटरेस्ट टूटा पड़ा था, जबकि बुकिंग के दौरान उन्हें नए विमान की फोटो दिखाई गई थी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 46,50,00,00,000 का सामान जब्त, लोकसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा एक्शन

कमेंट कर रहे लोग

सुधांशु मित्तल की पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट किए। कुछ लोगों ने एयरलाइन के साथ अपने-अपने खराब अनुभव शेयर किए। उधर, एयरलाइन ने सुधांशु मित्तल का जवाब देते हुए कहा कि हमने आपको कॉल करने की कोशिश की, लेकिन कॉल का उत्तर नहीं मिला। कृपया हमें एक सुविधाजनक समय बताएं, ताकि हम आपसे दोबारा जुड़ सकें। हमें आपके अनुभव के बारे में सुनकर दुख हुआ।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ