AG Noorani Passed Away : सुप्रीम कोर्ट के पूर्व वकील और संवैधानिक मामलों के एक्सपर्ट एजी नूरानी का गुरुवार को निधन हो गया। 93 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। उनके निधन से राजनीति से लेकर विद्वान जगत में शोक की लहर है। वे कानून के जानकार के साथ-साथ राजनीतिक टिप्प्णीकार भी थे। उन्होंने कई किताबें लिखीं। आइए जानते हैं कि कौन थे एजी नूरानी?
कौन थे एजी नूरानी
अब्दुल गफूर नूरानी ने बॉम्बे हाईकोर्ट से वकालत की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने लंबे समय तक सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस की थी। उन्होंने हाईकोर्ट में तमिलनाडु के पूर्व सीएम करुणानिधि की ओर से उनकी राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी जे जयललिता के खिलाफ पैरवी की थी। उनका जन्म मुबई में 16 सितंबर 1930 को हुआ था। उन्होंने मुंबई से ही लॉ की पढ़ाई की। उनका अखबारों में भी कॉलम छपता था।
नूरानी ने लिखीं ये किताबें
नूरानी ने कई किताबें भी लिखीं। उन्होंने जम्मू कश्मीर पर ‘द कश्मीर क्वेश्चन’ किताब लिखी। उनके नाम पर कॉन्स्टिट्यूशनल क्वेश्चन इन इंडिया और द आरएसएस एंड द बीजेपी: ए डिवीजन ऑफ लेबर, ब्रेझनेव्स प्लान फॉर एशियन सिक्योरिटी, बदरुद्दीन तैयबजी मिनिस्टर्स मिसकंडक्ट, द प्रेसिडेंशियल सिस्टम, द ट्रायल ऑफ भगत सिंह किताब हैं।
उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर पोस्ट कर नूरानी के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा कि एजी नूरानी साहब के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। नूरानी साहब एक विद्वान और राजनीतिक टिप्पणीकार थे। उन्होंने कानून के मामलों और कश्मीर, आरएसएस और संविधान जैसे विषयों पर बहुत कुछ लिखा। अल्लाह, उन्हें जन्नत में स्थान प्रदान करे।
ओवैसी ने व्यक्त किया शोक
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि विद्वानों के बीच एक दिग्गज एजी नूरानीका निधन हो गया। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा, संविधान से लेकर कश्मीर, चीन और यहां तककि अच्छे खाने की सराहना करने की कला भी। अल्लाह उन्हें मगफिरत अता करे।
संबंधित खबरें
कौन हैं BJP नेता की बेटी यशस्विनी राजे सिंह? CJP प्रदर्शन के बीच किया डिटेन
8 mins agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
10 mins agoमार्च-रैली या विरोध प्रदर्शन के लिए पुलिस की मंजूरी लेने के क्या हैं नियम?
31 mins agoसुप्रीम कोर्ट के पास 60 वकील हिरासत में, CJI ने किया दखल
35 mins agoदीपके को डिटेन करने क्यों भेजी महिला पुलिस अधिकारी? क्या थी रणनीति
1 hr agoCJP प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके की दादी का निधन, क्या मुंबई जाएंगे वापस?
2 hrs agoकेरल में तेज हवा से उड़ी स्कूल की छत, तीन कारें क्षतिग्रस्त
2 hrs ago'देखो वो आ रहे हैं...', हिरासत से पहले दीपके ने प्लेन में बनाया वीडियो
2 hrs ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
3 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines