राम मंदिर, बद्रीनाथ के बाद इस मंदिर में दान राशि में हुआ गोलमाल, CCTV फुटेज ने खोली पोल

अयोध्या के श्रीराम मंदिर और बद्रीनाथ धाम में दान राशि की चोरी के बाद अब एक और मंदिर में चढ़ावे की चोरी का मामला सामने आया है. चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और तीन आरोपी गिरफ्तार हुए.

Gujarat Ambaji temple daan chori

Credit: Social Media

अयोध्या के श्रीराम मंदिर और बद्रीनाथ धाम में दान राशि की चोरी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि एक और मंदिर में चढ़ावे की चोरी ने देशभर में हड़कंप मचा दिया है. गुजरात के जाने-माने अंबाजी मंदिर में भी दान राशि के साथ गोलमाल हुआ है. मंदिर के दान कक्ष में चढ़ावे के पैसों की गिनती करते हुए कुछ कर्मचारी नोटों को गायब करते नज़र आए. उनको लगा कि शायद उनकी ये चोरी कभी पकड़ी नहीं जाएगी. लेकिन जुर्म कभी नहीं छिपता. उनकी ये नापाक हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई और अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो दो महीने पुराना बताया जा रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन आरोपी गिरफ्तार

वीडियो में दिखाई दिया कि कैसे कुछ लोगों ने दान राशि के नोटों के बंडल ही गायब कर दिए. चढ़ावे की चोरी के मामले में मंदिर ट्रस्ट की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बनासकांठा के जिला कलेक्टर ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ये मामला सामने आने के बाद से ट्रस्ट ने सिक्योरिटी और ट्रांसपेरेंसी बढ़ाने के लिए चढ़ावे की काउंटिंग के लिए नई SOP तैयार की है. कलेक्टर ने बताया कि अंबाजी मंदिर ट्रस्ट हर मंगलवार को दान राशि की गिनती करता है. इसी दौरान चढ़ावे के पैसों की चोरी हुई, जिसपर मंदिर ट्रस्ट ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपियों को जेल पहुंचा दिया और उन्हें ट्रस्ट से भी निकाल दिया.

अयोध्या और बद्रीनाथ में भी हुई चोरी

अयोध्या के राम मंदिर में हुई चढ़ावे की चोरी भी पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है. इस मामले में टिन्नू यादव, सुभाष श्रीवास्तव, अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडे को गिरफ्तार किया है. राम मंदिर दान चोरी केस अब सुप्रीम कोर्ट के अंडर है. कोर्ट ने इस मामले में केंद्र, यूपी सरकार और मंदिर ट्रस्ट को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. साथ ही SIT के गठन के बारे में भी जानकारी की मांग की है. वहीं, बद्रीनाथ मंदिर में भी दान चोरी हुई, जिसकी जांच SIT टीम कर रही है. अभी तक इस मामले में मंदिर के सीईओ सोहन सिंह रंगड़ और उनके सचिव अतुल डिमरी से पूछताछ की जा चुकी है. SIT टीम इस गुत्थी को सुलझाने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ