'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी और जोनल नेतृत्व की पहली आधिकारिक सूची जारी कर दी है. छत्रपति संभाजीनगर से आज जारी पत्र के अनुसार, पार्टी की नेशनल वर्किंग कमेटी ने इन नियुक्तियों पर अपनी मुहर लगाई है. पार्टी द्वारा जारी सूची के मुताबिक, 30 वर्षीय अभिजीत दीपके को संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है. उनके साथ आशुतोष रांका (30) और सौरव दास (27) को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है. संगठन का काम देखने के लिए अजिंक्य शिंदे (35) को राष्ट्रीय संगठन प्रभारी और दीपक बालियान (26) को संगठन सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है.
कॉकरोच जनता पार्टी का नया ऐलान, सितंबर में शुरू होगा नया आंदोलन, जानिए क्या है प्लान?
---विज्ञापन---
राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन
संगठन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी और विभिन्न क्षेत्रों के लिए जोनल प्रमुखों के नामों का ऐलान कर दिया है. राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मुख्य जिम्मेदारियां युवा कंधों पर सौंपी गई हैं, जिसमें आफरीन नवाज (34) को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है. इसके अलावा, संगठन के संचार और प्रचार-प्रसार की कमान मीडिया प्रमुख के रूप में विजय रेड्डी मल्लांगी (30) संभालेंगे. कानूनी मामलों के प्रमुख के पद पर रत्ना सिंह (31) और अनुसंधान एवं नीति प्रमुख के रूप में वैष्णवी गौर (29) को नियुक्त किया गया है. तकनीक से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी तकनीक प्रमुख रोहन देशपांडे (31) को दी गई है, जबकि संगठन का वित्तीय प्रबंधन वित्त प्रमुख योगेश इंगले (33) देखेंगे.
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---
जोनल लीडरशिप की घोषणा
इसके साथ ही, देश के अलग-अलग हिस्सों में सांगठनिक गतिविधियों को मजबूती देने और उनकी प्रभावी देखरेख के लिए जोनल लीडरशिप की घोषणा भी की गई है. इसके तहत उत्तर क्षेत्र की कमान दीपक बालियान (26) को सौंपी गई है, वहीं दक्षिण क्षेत्र की दोहरी जिम्मेदारी विजय रेड्डी मल्लांगी (30) को दी गई है. पूर्व एवं उत्तर-पूर्व क्षेत्र के संगठन का नेतृत्व अंकित भारद्वाज (35) करेंगे, और पश्चिम क्षेत्र का प्रभार योगेश इंगले (33) को सौंपा गया है.
---विज्ञापन---
देशव्यापी विस्तार की योजना
पार्टी ने अपने बयान में कहा है कि अगले छह महीनों के भीतर देशभर में राज्य समन्वय समितियों के साथ-साथ लोकसभा और शहर स्तर की समन्वय इकाइयां स्थापित की जाएंगी. इसके अलावा पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया है कि आज घोषित नामों के अलावा किसी भी अन्य व्यक्ति को पदाधिकारी के रूप में नामित नहीं किया गया है.
---विज्ञापन---