हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar: बिहार के CM ने बिजली गिरने से जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए 4 लाख के मुआवजे का किया ऐलान

Breaking News in Hindi: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान से युद़्ध में हुए नुकसान का हर्जाना मांगा है और होर्मुज स्ट्रेट पर 100 प्रतिशत अमेरिका का नियंत्रण होने का दावा किया है. अयोध्या राम मंदिर दान चोरी के आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी के निर्माणाधीन मकान से जुड़े मामले की सुनवाई 14 अगस्त को होगी.

विज्ञापन

Live Updates

23:39 (IST) 11 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बुधवार को संसद के दोनों सदन में लगाए गए बिल

लोकसभा में खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 पारित किया जाएगा

राज्यसभा में केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित किया जाएगा

23:11 (IST) 11 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जस्टिस यशवंत वर्मा पर जांच समिति की रिपोर्ट बुधवार को लोकसभा में पेश की जाएगी

जस्टिस यशवंत वर्मा पर जांच समिति की रिपोर्ट बुधवार को लोकसभा में पेश की जाएगी

23:02 (IST) 11 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार के CM ने आकाशीय बिजली गिरने से जान गंवाने वालों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है

21:21 (IST) 11 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में जनता दरबार के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं

20:13 (IST) 11 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: JPSC-JSSC में गड़बड़ियों को लेकर विरोध कर रहे रांची के छात्रों ने मौन जुलूस निकाला

18:49 (IST) 11 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार

बिहार पुलिस ने गोगरी थाना क्षेत्र से गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक फर्जी IAS अधिकारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी कर आरोपी मनीष गुप्ता को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान मनीष गुप्ता ने खुद को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का अंडरकवर एजेंट बताया। हालांकि, पुलिस की जांच में उसके IAS अधिकारी होने का कोई प्रमाण नहीं मिला। खगड़िया के एसपी भानु प्रताप सिंह ने प्रेस वार्ता कर गिरफ्तारी की जानकारी दी। एसपी के मुताबिक, आरोपी के पास से फर्जी IAS कार्ड, निजी गाड़ी पर भारत सरकार लिखा बोर्ड, कई क्रेडिट और डेबिट कार्ड तथा पांच आईफोन बरामद किए गए हैं।

17:36 (IST) 11 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एयर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन, फुकेत-दिल्ली फ़्लाइट की घटना को लेकर MoCA और DGCA के सीनियर अधिकारियों से मुलाकात के बाद रवाना हुए

16:51 (IST) 11 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट ने TMC को बैंक खाते फ्रीज़ मामले में राहत देने से इनकार किया है

सुप्रीम कोर्ट ने TMC को बैंक खाते फ्रीज़ मामले में राहत देने से इनकार किया है. ईडी ने धनशोधन जांच के दौरान TMC के खातों में रखे 440 करोड़ रूपये फ्रीज़ किए थे. सर्वोच्च न्यायालय ने कोलकाता उच्च न्यायालय के आदेश को सही बताया और कहा कि उच्च न्यायालय ने पार्टी के रोजमर्रा के खर्च चलाने के लिए पर्याप्त फंड होने का हवाला दिया है.

16:40 (IST) 11 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए भारत के साथ अमेरिका की करीबी साझेदारी बहुत ज़रूरी है'

15:57 (IST) 11 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर जारी किया नया वीडियो

VIDEO | PM Narendra Modi (@narendramodi) posts on Instagram, “Come, let us make Har Ghar Tiranga a celebration in every home.”

(Video Source: PM Modi's Instagram Page)

(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/zN2bXmFwLK
— Press Trust of India (@PTI_News) August 11, 2026
15:44 (IST) 11 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कर्नाटक को केंद्र से 4.60 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की वित्तीय सहायता मिली

केंद्र सरकार करों और शुल्कों में राज्य की हिस्सेदारी, केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत अनुदान, वित्त आयोग के अनुदान और पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता (SASCI) के माध्यम से कर्नाटक को पर्याप्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध करा रही है।

* 2019-20 से 2025-26 के दौरान कर्नाटक को केंद्रीय करों और शुल्कों में राज्य की हिस्सेदारी के रूप में 2,59,421 करोड़ रुपये जारी किए गए।

* इसी अवधि में अनुदान सहायता (Grants-in-Aid) के तहत कर्नाटक को 1,80,539 करोड़ रुपये जारी किए गए।

* 2020-21 से अब तक पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना (SASCI) के तहत कर्नाटक को 20,160 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।

* केंद्र सरकार की ओर से उपलब्ध कराए गए इन संसाधनों का इस्तेमाल

15:41 (IST) 11 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘वंदे मातरम्’ विधेयक को मंजूरी दे दी है

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘वंदे मातरम्’ विधेयक को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही ‘वंदे मातरम्’ को राष्ट्रगान के समान कानूनी संरक्षण मिल गया है।

15:25 (IST) 11 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अर्बन फ्लड रिस्क मैनेजमेंट प्रोग्राम (UFRMP)- संसद में सरकार का जवाब

* केंद्र सरकार ने Urban Flood Risk Management Programme (UFRMP) फेज-I को 7 शहरों के लिए मंजूरी दी है।

* फेज-I के तहत अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और पुणे शामिल हैं।

* इन 7 शहरों के लिए कुल 3,075.65 करोड़ रुपये का वित्तीय प्रावधान किया गया है।

* केंद्र ने UFRMP फेज-II के तहत 11 शहरों को मंजूरी दी है।

* फेज-II में भोपाल, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, जयपुर, कानपुर, पटना, रायपुर, तिरुवनंतपुरम, विशाखापत्तनम, इंदौर और लखनऊ शामिल हैं।

* फेज-II के लिए कुल 2,444.42 करोड़ रुपये का वित्तीय प्रावधान किया गया है।

* इन परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता राष्ट्रीय आपदा शमन कोष (NDMF) के तहत दी जा रही है।

14:20 (IST) 11 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अतीक के बेटे अली के साथ चलने वाली 10 गाड़ियों पर FIR

उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद के जनाजे में झांसी जेल में बंद अतीक अहमद का बेटा अली अहमद आया था, जिसके काफिले के पीछे समर्थकों की 10 गाड़ियां भी थीं. इन गाड़ियों के खिलाफ 2 थानों में FIR दर्ज की गई है. प्रयागराज, कल्याणपुर, खागामें गंभीर धाराओं में केस दर्ज की गई है.

13:56 (IST) 11 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: किरेन रिजिजू की FCRA पर सभी विपक्षी दलों से बातचीत

किरेन रिजिजू FCRA पर सभी विपक्षी दलों से बातचीत कर रहे हैं. छोटे-छोटे दलों से भी बात कर रहे हैं. अगर आम सहमति बन जाती है तो FRCA को जेपीसी को भेजा जा सकता है. सरकार FCRA को जेपीसी को भेजकर परिसीमन और महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष के रूख के नरम होने की उम्मीद कर रही है.

13:01 (IST) 11 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: निर्दलीय सांसद पप्पू यादव एसीजेएम कोर्ट से तलब

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को प्रयागराज के एसीजेएम कोर्ट ने आज तलब किया है. पप्पू के खिलाफ बीजेपी नेता सुशील कुमार मिश्रा ने केस दर्ज कराया है. हिस्ट्रीशीटर सांसद राजेश रंजन उर्फ उर्फ पप्पू यादव के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है.

12:37 (IST) 11 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में 7 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए

दिल्ली पुलिस की AATS ने ऑपरेशन विस्टा 1.0 के तहत वीजा नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 7 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है. पुलिस के मुताबिक, सभी डबल एंट्री वीजा पर भारत आए थे, लेकिन तय 15 दिन से ज्यादा समय तक दिल्ली में रुके. पुलिस ने इनके पास से 7 पासपोर्ट, 7 वीजा और 7 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. सभी को FRRO के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें सेवा धाम डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया. इनके खिलाफ डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

12:13 (IST) 11 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सांबा के सुम्ब में भारी बारिश का कहर

सांबा के सुम्ब क्षेत्र में रात से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों में हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं. तेज बारिश के कारण ऐतिहासिक बाबा शिवो गोरन दरबार के रास्ते में अचानक फ्लैश फ्लड आ गया. दरबार के रास्ते में बनी छोटी स्लैब के ऊपर पानी का बहाव अचानक तेज हो गया, जिसके चलते श्रद्धालुओं की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई.

मौके से सामने आई तस्वीरों में पानी का तेज बहाव साफ दिखाई दे रहा है. फ्लैश फ्लड के बाद श्रद्धालुओं में भी चिंता का माहौल है. ऐसे में सभी श्रद्धालुओं से अपील है कि अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें और तेज पानी के बहाव वाले रास्तों, नदी-नालों एवं निचले इलाकों में जाने से बचें. जिला प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों और सुरक्षा नियमों का पालन करें. तेज बारिश के दौरान किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं.

11:37 (IST) 11 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली विधानसभा में निकली तिरंगा यात्रा

दिल्ली विधानसभा परिसर में आज तिरंगा यात्रा निकाली गई. विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, तमाम कैबिनेट मंत्री और विधायक शामिल हुए. तिरंगा यात्रा महात्मा गांधी की प्रतिमा से शुरू होकर डॉ. बी.आर. आंबेडकर की प्रतिमा पर जाकर संपन्न हुई. हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए जनप्रतिनिधियों ने देश की एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान के आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया.

11:10 (IST) 11 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 25 अगस्त से संघ प्रमुख मोहन भागवत तीन देशों की यात्रा पर रहेंगे

25 अगस्त से संघ प्रमुख मोहन भागवत तीन देशों की यात्रा पर रहेंगे. संघ प्रमुख मोहन भागवत अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन की यात्रा पर जाएंगे. यह प्रवास आरएसएस के शताब्दी वर्ष के निमित वैश्विक संपर्क अभियान का हिस्सा है. अमेरिका में 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में ‘एकात्मता उत्सव’ में संबोधन का कार्यक्रम है. संघ प्रमुख मोहन भागवत 31 अगस्त और 1 सितंबर को टोरंटो के प्रवास पर रहेंगे. उत्तरी अमेरिका के बाद ब्रिटेन जाने की भी संभावना जताई जा रही है.

10:28 (IST) 11 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली पुलिस ने 19 आतंकवादियों के पोस्टर लगाए

दिल्ली पुलिस ने 19 आतंकवादियों के पोस्टर पूरे शहर में लगा दिए हैं. इंडियन मुजाहिदीन, अल कायदा और खालिस्तानी आतंकियों के पोस्टर हैं, जिनसे दिल्ली को सबसे ज्यादा खतरा है. हर साल 15 अगस्त के पहले एहतियातन इस तरह के वांटेड आतंकियों के पोस्टर लगाए जाते हैं, जिनसे भारत और दिल्ली को खतरा है.

09:57 (IST) 11 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मोहन भागवत 15 अगस्त को Gen-Z युवाओं से करेंगे संवाद

RSS प्रमुख मोहन भागवत 15 अगस्त को नागपुर में Gen-Z युवाओं से बातचीत करेंगे. बातचीत का मुद्दा ‘भारत के उज्ज्वल भविष्य में युवाओं का योगदान’ विषय होगा. एक निजी कंपनी के द्वारा नागपुर के कस्तूरचंद पार्क में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

09:31 (IST) 11 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज ‘मंगल मिलन’ में प्रधानमंत्री का तिरंगे के साथ स्वागत होगा

आज ‘मंगल मिलन’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तिरंगे के साथ स्वागत किया जाएगा. पीएम के प्रवेश करते ही NDA के सभी सांसद तिरंगा झंडा लहराएंगे. ⁠मंगल मिलन बैठक के बाद सत्ता पक्ष के सभी सांसद संसद भवन की ओर मार्च करेंगे. सांसदों के हाथों में विपक्ष के खिलाफ संदेश वाले पोस्टर होंगे. पोस्टरों के जरिए संदेश दिया जाएगा कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन के मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए तैयार है. सत्ता पक्ष का आरोप होगा कि जिस मुद्दे पर कांग्रेस चर्चा की मांग कर रही थी, अब उसी चर्चा से विपक्ष भाग रहा है. साथ ही झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ कथित कार्रवाई और अत्याचार को लेकर भी पोस्टर के जरिए विरोध दर्ज कराया जाएगा.

08:45 (IST) 11 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र धर्म रक्षा अधिनियम कानून के तहत पहला केस पुणे में दर्ज

महाराष्ट्र विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म रक्षा अधिनियम कानून पास हुआ है. इस कानून के तहत पहला केस पुणे के खड़क पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ है. ब्रिटेन से आए धार्मिक नेता पुणे के गुरुवर पेठ के एक चर्च में प्रवचन दे रहे थे. हालांकि, हिंदुत्व संगठनों ने आरोप लगाया कि इस प्रवचन के जरिए लोगों का धर्म बदलने की कोशिश की जा रही है और पुलिस में शिकायत की. इसके बाद इस व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जो ब्रिटिश नागरिक है.

08:22 (IST) 11 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी से बांग्लादेश के प्रधानमंत्री की शिष्टाचार भेंट

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने ढाका में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी से शिष्टाचार भेंट की, जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग की. कुछ दिन पहले शेख हसीना ने दिल्ली में वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में देश लौटने के इरादे जताए और बांग्लादेश की स्थिति पर आलोचना जाहिर की थी.

भारतीय उच्चायुक्त से बातचीत के दौरान उस्मान हादी की हत्या में शामिल लोगों को वापस किए जाने की मांग की. हालांकि भारत ने यह पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि उस घटना से जुड़े किसी व्यक्ति के भारत में होने की कोई खबर नहीं है. बांग्लादेश PM रहमान ने द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए माहौल बनाने पर ज़ोर दिया.

भारत ने उन्हें BRICS शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली आने का आमंत्रण दिया. रहमान BIMSTEC के अध्यक्ष के रूप में सितंबर की दूसरी सप्ताह में आयोजित BRICS समिट में भाग ले सकते हैं.

07:58 (IST) 11 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के 100 प्रतिशत नियंत्रण का दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया है कि इस समय होर्मुज स्ट्रेट पर 100% नियंत्रण सिर्फ अमेरिकी नौसेना का है और वहां अमेरिका की अचूक नाकेबंदी है. अमेरिका तय कर रहा है कि कौन-सा जहाज इस जलमार्ग से गुजर सकता है और कौन नहीं. हकीकत यह है कि होर्मुज स्ट्रेट एक अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग है, जो पर्शियल गल्फ को गल्फ ऑफ ओमान से जोड़ता है. सामान्य परिस्थितियों में आवाजाही को मनमाने ढंग से रोका नहीं जाना चाहिए.

07:35 (IST) 11 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पालघर में आज भूकंप के लगातार 2 झटके लगे

महाराष्ट्र में सोमवार रात भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई. नासिक और पालघर में करीब डेढ़ घंटे के भीतर भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए. सबसे पहले रात करीब 9 बजकर 38 मिनट पर नासिक में 2.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. इसकी गहराई जमीन से करीब 5 किलोमीटर नीचे बताई गई है. इसके बाद पालघर के जव्हार और विक्रमगढ़ इलाके में एक घंटे के भीतर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए.

पहला झटका रात 10 बजकर 4 मिनट पर 3.2 तीव्रता का, जबकि दूसरा झटका रात करीब 11 बजे 3.4 तीव्रता का दर्ज किया गया. नों झटकों की गहराई भी करीब 5 किलोमीटर बताई गई है. गातार दो झटके महसूस होने के बाद कई इलाकों में लोगों के बीच डर का माहौल बन गया और कुछ लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए. स्थानीय लोगों ने जमीन हिलने के साथ तेज आवाज महसूस होने की भी बात कही है.

हालांकि भूकंप की तीव्रता कम थी और अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. खास बात ये है कि कुछ दिन पहले भी पालघर के जव्हार इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. लगातार हो रही भूकंपीय गतिविधियों को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता जरूर बढ़ गई है.फिलहाल प्रशासन पूरे हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने की अपील की गई है.

इनपुट- अंकुश जयसवाल, मुंबई

Today Breaking News in Hindi: आज 11 अगस्त दिन मंगलवार की प्रमुख खबर की बात करें तो आज संसद के मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले साढ़े 9 बजे NDA के संसदीय दल की वीकली मीटिंग होगी, जो संसद भवन परिसर के ऑडिटोरियम में आयोजित की जाएगी. वहीं आज भाजपा (BJP) ने JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक के खिलाफ छात्र आंदोलन के समर्थन में ‘झारखंड बंद’ का आह्वान किया है.

इधर आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संतकबीरनगर जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे 684 करोड़ की 201 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. उधर मुंबई शहर में आज से 2 दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 शुरू होगा. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola