अखिलेश यादव ने बहराइच एनकाउंटर पर उठाए सवाल
बहराइच एनकाउंटर को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह घटना प्रशासनिक विफलता है। सरकार अपनी विफलता को छिपाने के लिए एनकाउंटर कर रही है। अगर एनकाउंटर से राज्य की कानून व्यवस्था में सुधार होता तो यूपी इस मामलों में देश के कई राज्यों से आगे होता। अगर जुलूस के लिए अनुमति ली गई थी तो इसे शांतिपूर्ण तरीके से क्यों नहीं निकाला गया? अगर वे इतने छोटे कार्यक्रम को संभाल नहीं सकते तो उनसे राज्य में कानून व्यवस्था की उम्मीद कैसे की जा सकती है। जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है और ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। हम पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होंगे और सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें न्याय मिले। सरकार फूट डालो और राज करो की नीति पर काम कर रही है। यह घटना यूं ही नहीं हुई, इसकी योजना बनाई गई थी।
watch | Bahraich Encounter | Barabanki: Samajwadi Party President Akhilesh Yadav says, "This incident was an administrative failure. The government is doing encounters to cover up their failure... If encounters had been improving the law and order of the state, UP would have… pic.twitter.com/JwHfhNJJ0G
— ANI (@ANI) October 17, 2024