---विज्ञापन---

देश
live

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भूकंप के झटकों से कांपा सिक्किम, देर रात 1:09 बजे लोगों में फैली दहशत

Breaking News in Hindi LIVE Updates: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता के लिए ओमान की राजधानी मस्कट के लिए रवाना हो गए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर अपनी बड़ाई करते हुए दावा किया है कि मैंने दुनियाभर में परमाणु युद्ध रुकवाए हैं. वहीं व्हाइट हाउस की सचिव कैरोलिन लेविट ने अमेरिका को दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बताया है.

Author Edited By : Khushbu Goyal
Updated: Feb 6, 2026 07:04 IST
Credit- News 24 GFX

Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 6 फरवरी दिन शुक्रवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो देररात करीब एक बजकर 9 मिनट पर सिक्किम में भूकंप के झटके लगे. वहीं आज प्रधानमंत्री मोदी बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहे बच्चों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे. पश्चिम बंगाल विधानसभा में आज विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर चर्चा और हंगामा होने के आसार हैं.

इधर, एक्टर सलमान खान आज जयपुर के उपभोक्ता आयोग के समक्ष पेश होंगे. आयोग के अध्यक्ष ग्यारसीलाल मीणा ने उनको जमानती वारंट देकर तलब किया हुआ है. उधर, दिल्ली के तुर्कमान गेट में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास पत्थरबाजी मामले के 3 आरोपियों की जमानत पर आज फैसला आ सकता है. वहीं जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर की याचिका पर आज प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की बेंच सुनवाई करेगी.

---विज्ञापन---

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर के लाइव अपडेट के लिए बने रहें News 24 के साथ…

---विज्ञापन---
07:04 (IST) 6 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रशांत किशोर की याचिका पर आज होगी सुनवाई

जन सुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी हुई है. पूर्व चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की याचिका पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई हो सकती है और प्रशांत किशोर खुद कोर्ट में पेश हो सकते हैं.
06:10 (IST) 6 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सिक्कि में आया जोरदार भूकंप

सिक्किम के ग्यालशिंग में देररात करीब एक बजकर 9 मिनट पर भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने भूकंप की पुष्टि की. हालांकि भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है.

First published on: Feb 06, 2026 06:05 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.