मेघालय में 'अवैध' कोयला खदान में भीषण विस्फोट, 16 मजदूरों की मौत, कई अब भी फंसे

पुलिस का कहना है कि अभी तक 16 शव बरामद कर लिए गए हैं. साथ ही कहा कि ब्लास्ट के वक्त खदान में कितने मजदूर थे, अभी इसका आंकड़ा पता नहीं चल पाया है.

meghalaya
विज्ञापन

मेघालय में एक ‘अवैध’ कोयला खदान में विस्फोट के बाद कम से कम 16 मजदूरों की मौत हो गई. अभी भी कई मजदूरों के उस खदान में फंसे होने की आशंका है. यह हादसा राज्य के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में हुआ. पुलिस का कहना है कि अभी तक 16 शव बरामद कर लिए गए हैं. साथ ही कहा कि ब्लास्ट के वक्त खदान में कितने मजदूर थे, अभी इसका आंकड़ा पता नहीं चल पाया है.

हादसा गुरुवार सुबह थंगस्कू इलाके में हुआ, वहां अभी बचाव दल तलाशी अभियान में जुटे हुए हैं. वो खदान ‘अवैध थी या वैध’ इसकी पुष्टि प्रशासन की ओर से नहीं की गई है. लेकिन पुलिस का कहना है कि खदान लग तो अवैध रही है.

विज्ञापन

विस्फोट में एक व्यक्ति जख्मी भी हुआ है, जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहां उसका इलाज किया जा रहा है.

अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि विस्फोट किस वजह से हुआ है. इसकी जांच की जाएगी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ