राज्यसभा में गूंजा 'कब्र' शब्द! जानें- PM मोदी ने 1.35 घंटे लंबे भाषण में कितनी बार किया इसका जिक्र

PM Modi Speech in Rajya Sabha: पीएम मोदी ने राज्यसभा में भाषण के दौरान विपक्षी दलों पर निशाना साधा. कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि, ‘मोहब्बत की दुकान चलाने का ढोंग करने वाले, पीठ पीछे मेरी कब्र खोदने में लगे रहते हैं’ पीएम मोदी ने अपने भाषण में कई बार कब्र शब्द का इस्तेमाल किया.

PM Modi Speech in Rajya Sabha

Photo Credit- Social Media

PM Modi Speech in Rajya Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान अपने भाषण में सभी विपक्षी दलों पर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर तंज कसे. उन्होंने कहा कि, कांग्रेस को हजम नहीं हो रहा है कि मोदी प्रधानमंत्री पद पर कैसे पहुंचा. इसके साथ ही उन्होंने मोहब्बत की दुकान वाली बात कही और इसके बाद बोला कि, अब मोहब्बत की दुकान वाले मेरी कब्र खोदने की बात करते हैं. पीएम मोदी ने बताया कब्र खोदना उनका नारा नहीं भाव है.

विज्ञापन

‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा विपक्ष

राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि, वे ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे हैं. विपक्ष लोकतंत्र की बात करता है और इस तरह के नारे लगाना और देश के नागरिक की कब्र खोदने की बात करना क्या संविधान का अपमान नहीं है. मोदी कांग्रेस पर खूब गरजे और मोदी तेरी कब्र खुदेदी के नारे का कई बार जिक्र किया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – ‘तुम कितना दुनिया को धोखा दोगे…’, जब PM मोदी ने राज्यसभा में शायरी सुनाकर विपक्ष को लपेटा; देखें VIDEO

भाषण में 24 बार किया कब्र शब्द का इस्तेमाल

पीएम मोदी ने अपने भाषण में 24 बार कब्र शब्द का जिक्र किया. पीएम मोदी ने कई कारण बताए कि, आखिर क्यों कांग्रेस मोदी की कब्र खोदना चाहती है. उन्होंने कहा कि, कांग्रेस को हजम नहीं हो रहा है कि मोदी यहां तक कैसे पहुंचा इसलिए वे मोदी की कब्र खोदना चाहते हैं. पहले सेना के पास गोला-बारूद, बुलेट प्रूफ जैकेट नहीं थी हमने देश के जवाों के पास खजाने खोल दिए इसलिए वे मोदी की कब्र खोदना चाहते हैं. हमने 370 की दीवार गिरा दी इसलिए कब्र खोदना चाहते हैं. हमने ऑपरेशन सिंदूर किया इसलिए कब्र खोदना चाहते हैं. इसी तरह मोदी ने अपने भाषण में एक के बाद एक 24 बार कब्र शब्द का इस्तेमाल किया. इसके साथ ही पीएम मोदी ने “मोदी तेरी कब्र खुदेगी” जैसे आपत्तिजनक और शर्मनाक नारों को नफरत का प्रतीक बताया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ