---विज्ञापन---

देश angle-right

हीटवेव के साथ तूफान-बारिश का अलर्ट, 9 को एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, 27 राज्यों के लिए IMD का अपडेट

IMD Weather Forecast: मानसून देश में दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 7 दिन के लिए बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया है। हीट वेव चलने की भी भविष्यवाणी है। आइए जानते हैं कि दिल्ली-NCR समेत पूरे देश में मौसम कैसा रहने वाला है?

---विज्ञापन---

देशभर में आजकल मौसम के अजब-गजब रंग देखने का मिल रहे हैं। दिल्ली-NCR समेत कुछ राज्यों में बारिश हो रही है। वहीं पूर्वी भारत समेत समुद्र तटीय इलाकों में गर्मी का प्रकोप जारी है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली-NCR, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठावाड़ा, सौराष्ट्र, कच्छ, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, हिमाचल प्रदेश में 70-90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।

उत्तराखंड, पंजाब, गांगेय पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण, गोवा, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, केरल, माहे, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना में भी अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि हुई। पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हुई।

---विज्ञापन---

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 7 दिन के लिए मौसम की भविष्यवाणी की है। नया पश्चिमी विभोग एक्टिव होने से 27 राज्यों में तूफानी हवाएं चलने और बारिश होने का अलर्ट है। 15 मई के बाद दक्षिण पश्चिमी मानसून देश में एंट्री कर सकता है और ताजा मौसमी परिस्थतियों को प्री-मानसून की स्थिति माना जा रहा है। आइए जानते हैं कि हीट वेव कहां चलेगी और दिल्ली-NCR में मौसम कैसा रहेगा?

 

---विज्ञापन---

कब एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ?‌

IMD की रिपोर्ट के अनुसार, आज 8 मई से पूर्वी भारत में गर्म हवाओं का दौर शुरू होने की संभावना है। 9 मई की रात से समुद्र तल से 1.5 से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने का अलर्ट है, जो पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। अगले 5 दिन उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में ओलावृष्टि होने के साथ तूफानी या तेज हवाएं चलेंगी। 11 मई तक पूर्वोत्तर में भारी बारिश के साथ आंधी तूफान आ सकता है और बिजली गिरने की भी संभावनाहै।

---विज्ञापन---

इन राज्यों में चल सकती है हीट वेव

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 10 और 11 मई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों में गर्म हवाएं चलने की संभावना है। आज 8 मई से 13 मई तक गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल के कुछ इलाकों में मौसम गर्म और आर्द्र रहने की संभावना है।

 

---विज्ञापन---

किन राज्यों में बरसेंगे बादल?

IMD के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत में जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कहीं-कहीं गरज, चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान में 14 मई तक 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। 11 मई तक पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

---विज्ञापन---

पश्चिम भारत में कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कहीं-कहीं आंधी तूफान के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में 11 मई तक कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र में 60-70 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवाओं की स्पीड बढ़कर 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

पूर्वी एवं मध्य भारत में आज से 11 मई तक मध्य प्रदेश, विदर्भ और ओडिशा में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी स्पीड बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। छत्तीसगढ़, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा में 30-40 किमी प्रति घंटे से लेकर 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 50-60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी स्पीड बढ़कर 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। आज से 10 मई के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश में, 9 और 10 मई को विदर्भ और छत्तीसगढ़ में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 11 मई को बादल बरस सकते हैं।

---विज्ञापन---

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 30-40 किमी प्रति घंटे से लेकर 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। आज और कल 9 मई को केरल और माहे में, आज से 11 मई के बीच तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और तेलंगाना, लक्षद्वीप में आंधी तूफान आने और बिजली गिरने की संभावना है।

 

---विज्ञापन---

First published on: May 08, 2025 12:03 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola