---विज्ञापन---

ठिठुर-ठिठुर कर 2 ने तोड़ा दम; 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश-कोहरे का अलर्ट, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

Aaj Ka Mausam: कड़ाके की ठंड से अब लोगों की जान जाने लगी है। दिल्ली-NCR में आज तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं। आज उत्तर भारत में कहीं-कहीं कोहरा भी देखने को मिला। मौसम विभाग ने आगे पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बारिश होने का अलर्ट दिया है।

Weather Update IMD Forecast: दिल्ली-NCR में आज शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी है। हालांकि धूप खिली हुई है, लेकिन ठंडी हवाओं ने लोगों को परेशान किया है। राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भी शीत लहर की स्थिति है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाया, लेकिन दिन चढ़ते-चढ़ते धूप खिल गई है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फीली हवाएं चलने से उत्तर भारत के राज्यों में कहीं कोहरा छा रहा है तो कहीं शीतलहर चल रही है। कहीं-कहीं बारिश भी देखने केा मिली।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 3 दिन देशभर के 20 से ज्यादा राज्यों के लिए कोहरे-बारिश और शीतलहर का अलर्ट दिया है। बीते दिन हिमाचल में बर्फबारी से कुकुमसेरी का तापमान -12.3°C रहा। ताबो में -10.9°C तापमान रिकॉर्ड हुआ। हरियाणा में सर्दी से ठिठुरन के चलते 2 लोगों की मौत होने की खबर है। पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। मौसम को देखते हुए गाजियाबाद जिले में 8वीं तक के स्कूल 18 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। आइए जानते हैं कि आगे देशभर में मौसम कैसा रहेगा?

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

इन राज्यों में बरस सकते हैं बादल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, कोमोरिन क्षेत्र और आसपास के एरिया में साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। इसके असर से तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, यमन, माहे, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश में 16 जनवरी तक अलग-अलग स्थानों पर गरज, चमक और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आज 14 जनवरी की रात से एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होकर उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है।

इसके असर से 16 से 19 जनवरी के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। 15 और 16 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और 15 जनवरी को पश्चिमी राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में छिटपुट ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। 15 जनवरी को मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

---विज्ञापन---

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 19 जनवरी तक कहीं-कहीं बादल बरस सकते हैं। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ज़मीन पर पाला पड़ने और हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान में कोल्ड डे रहने के आसार हैं।

 

---विज्ञापन---

इन राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में कहीं-कहीं घना कोहरा छा सकता है।

---विज्ञापन---

दिल्ली-NCR में मौसम कैसा रहा?

दिल्ली में आज 14 जनवरी को अधिकतम तापमान 18.77 °C है। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 10.05 °C और 21.61 °C रहने के आसार हैं। हवा में 23% नमी है और हवा की गति 23 किलोमीटर प्रति घंटा है। सूरज सुबह 7:15 बजे उदित हुआ और शाम 5:44 बजे अस्त होगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री रहा।

 

---विज्ञापन---

आज रात से उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों पर एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के साथ इस सप्ताह राजधानी में बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल 15 जनवरी बुधवार और 16 जनवरी गुरुवार को दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जताई है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस (°C) से नीचे रहेगा।

---विज्ञापन---

15 जनवरी को ज्यादातर जगहों पर घना कोहरा रहेगा। कुछ जगहों पर अति घना कोहरा भी रह सकता है। शाम और रात के समय हल्की बारिश हो सकती है। 16 जनवरी को मध्यम कोहरा रहेगा। आंशिक बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 9 डिग्री रह सकता है। 17 से 19 जनवरी के बीच मध्यम कोहरा रहेगा।

First published on: Jan 14, 2025 11:33 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola