---विज्ञापन---

देश angle-right

दम घुटने से हुईं मौतें, नवीन पटनायक ने सरकार पर साधा निशाना, पुरी रथ यात्रा भगदड़ पर अपडेट

Puri Rath Yatra Stampede: ओडिशा में देश-विदेश से जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं। यहां बदइंतजामी के चलते भगदड़ मच गई, जिसमें 3 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, अभी स्थिति काबू में है।

---विज्ञापन---

Puri Rath Yatra Stampede: रविवार को ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जिसकी पुष्टि ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने की है। उन्होंने कहा कि ‘यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हम इस पर ध्यान दे रहे हैं। मैंने आज सुबह सीएम से बात की।’ ओडिशा की स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, यह घटना गुंडिचा मंदिर के पास आज सुबह हुई। इस पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री का बयान भी सामने आया है।

तीन लोगों की मौत की पुष्टि

ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने भगदड़ में हुई तीन मौतों की पुष्टि की है। इसमें 6 से 7 लोगों के घायल हुए हैं।’ उन्होंने बताया कि ‘यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हम इस पर ध्यान दे रहे हैं। मैंने आज सुबह सीएम से बात की। हम कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं। डीजीपी को मौके पर भेजा गया है।’ तीन लोगों की मौत भारी भीड़ में दम घुटने की वजह से हुई हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान मची भगदड़, 3 की मौत, 10 घायल


उन्होंने कहा कि ‘मैं पुरी जा रहा हूं। हम भीड़ को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। स्थिति को देखते हुए ज्यादा पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हालांकि, स्थिति अब नियंत्रण में है और लोग दर्शन कर रहे हैं।’ ओडिशा के डीजीपी वाई.बी. खुरानिया रथ यात्रा के दौरान हुई भगदड़ के बाद स्थिति का आकलन करने के लिए गुडिचा मंदिर पहुंचे।

---विज्ञापन---

पूर्व मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक की भगदड़ पर प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि ‘मैं पुरी के सारधाबली में हुई दुखद भगदड़ में अपनी जान गंवाने वाले तीन भक्तों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। इस विनाशकारी घटना में घायल हुए भक्तों के जल्द ही स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करता हूं।’


उन्होंने आगे लिखा कि ‘आज की भगदड़, रथ यात्रा के दौरान भीड़ प्रबंधन की घोर विफलता के ठीक एक दिन बाद हुई है, जिसमें सैकड़ों लोग घायल हो गए थे। यह भक्तों के लिए शांतिपूर्ण उत्सव सुनिश्चित करने में सरकार की स्पष्ट अक्षमता को उजागर करता है।’

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: क्या है धर्म चक्रवर्ती सम्मान, PM मोदी को जैन समाज ने इस उपाधि से क्यों नवाजा?

First published on: Jun 29, 2025 11:28 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola