दशहरे पर होगी बारिश, मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट, 55 kmph की स्पीड से चलेंगी हवाएं

Aaj ka mausam: मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण से आ रही हवाओं के चलते 12 और 13 अक्टूबर को गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश होगी।

Aaj Ka Mausam, Weather Update, IMD Alert, Delhi weather, Noida weather ,Uttar Pradesh weather, Bihar weather,

प्रतिकात्मक चित्र, फोटो क्रेडिट गूगल

Aaj ka mausam: दशहरे पर कई राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 12 से 16 के बीच केरल, माहे, तमिलनाडु में अलग-अलग जिलों, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में तेज बारिश का अनुमान बना हुआ है।

विज्ञापन

इसके अलावा दिल्ली-NCR में 12 से 18 अक्टूबर तक आसमान साफ रहेगा। यहां सुबह-शाम धीरे-धीरे ठंड बढ़ेगी। एनसीआर में अगले एक हफ्ते अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है।

विज्ञापन

दिल्ली की हवा रहेगी साफ

मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिन दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम समेत एनसीआर में बारिश आने की कोई संभावना नहीं है। यहां हवा में AQI का लेवल 100 से 150 के बीच रहेगा। बच्चों को और बुजुर्गों को सलाह है कि वह सुबह-शाम ठंड से बचाव करें। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 20 अक्टूबर के बाद ठंड बढ़ने के आसार बने हुए हैं। इससे पहले अगले कुछ दिन केवल तड़के और देर शाम हल्की ठंड महसूस की जाएगी।

विज्ञापन

अरब सागर पर तेज हवा से यहां होगी बारिश

इसके अलावा 13 अक्टूबर की सुबह अरब सागर के मध्य और पूर्वी हिस्से पर हवा का तेज प्रेशर बना हुआ है। तेज हवाएं मध्य अरब सागर के ऊपर से महाराष्ट्र तट के पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेंगी। जिससे गुजरात, महाराष्ट्र के मध्य हिस्से, गोवा और कोंकण में बारिश होगी।

विज्ञापन

12 और 13 अक्टूबर को बिहार और झारखंड में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में कोंकण, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में तेज बारिश हुई है। इसके अलावा रायलसीमा, छत्तीसगढ़, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हल्ही से मध्यम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण से आ रही हवाओं के चलते 12 और 13 अक्टूबर को गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश होगी। इसके अलावा अगले 2 दिनों के दौरान ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान बना हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ