---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Noel Tata कौन? जो बने Ratan Tata ट्रस्ट के नए चेयरमैन

Ratan Tata Successor Update: रतन टाटा के निधन के बाद उनके सौतेले भाई नोएल टाटा को उनका उत्तराधिकारी बनाया गया है। टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन बनने वालों की रेस में वे सबसे आगे थे और अब उन्हें दोनों ट्रस्टों की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। आइए उनके बारे में जानते हैं...

---विज्ञापन---

Noel Tata May Be Successor of Ratan Tata: टाटा ग्रुप के दोनों चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा का निधन हो गया है। 86 साल के रतन टाटा ने बुधवार रात को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली थी। गुरुवार शाम को उनका अंतिम संस्कार किया गया।  इस बीच उनके उत्तराधिकारी को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गरम रहा, जिन पर अब विराम लग गया है। क्योंकि रतन टाटा ने शादी नहीं की थी। उनकी अपनी कोई संतान नहीं है, इसलिए ट्रस्ट के बोर्ड को ट्रस्टियों में से किसी को चेयरमैन नियुक्त करना था। इसलिए उनके सौतेले भाई 67 साल के नोएल टाटा को दोनों ट्रस्ट का चेयरमैन बना दिया गया है। वे इस पद के दावेदारों की रेस में सबसे आगे थे, क्योंकि रतन टाटा के बाद नोएल टाटा आते हैं और वे ट्रस्टी भी थे। इसलिए चेयरमैन पद के लिए उनका नाम ही सबसे पहले लिया जा रहा था।

 

---विज्ञापन---

नोएल टाटा कौन?

नोएल टाटा रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। वे नवल टाटा और उनकी पत्नी सिमोन टाटा के बेटे हैं। टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। टाटा ग्रुप की कई कंपनियों को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर हैं। ट्रेंट, टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, वोल्टास, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन के चेयरमैन भी हैं। स्टील और टाइटन कंपनी के वाइस चेयरमैन हैं। सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के मेंबर भी थे, लेकिन अब दोनों के चेयरमैन हैं। ट्रस्ट के चेयरमैन बनते ही उनकी बाकी जिम्मेदारियों पर अभी अपडेट आएगा। वहीं नोएल अब सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के 11वें और सर रतन टाटा ट्रस्ट के छठे अध्यक्ष हैं। नोएल पहले टाटा सन्स के अध्यक्ष बनने की रेस में भी थे, लेकिन नोएल के बहनोई साइरस मिस्त्री को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मिस्त्री के अचानक पद छोड़ने के बाद एन चंद्रशेखरन को टाटा सन्स का अध्यक्ष बनाया गया था।

---विज्ञापन---

 

नोएल के बच्चे भी बन सकते उत्तराधिकारी

नोएल ब्रिटेन की सक्सेस यूनिवर्सिटी से डिग्री होल्डर हैं। नोएल ने उन्होंने INSEAD से इंटरनेशनल एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम किया हुआ है। नोएल टाटा के 3 बच्चे लिया, माया और नेविल हैं, जो इस समय टाटा ग्रुप में अलग-अलग जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। माया टाटा अपॉर्चुनिटीज फंड और टाटा डिजिटल में नियुक्त हैं। टाटा की न्यू ऐप लॉन्च कराने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। नेविल टाटा ट्रेंट लिमिटेड की हाइपरमार्केट को लीड करते हैं। लिया टाटा ग्रुप के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर, ताज होटल रिजॉर्ट एंड पैलेस और इंडियन होटल कंपनी से जुड़ी हुई हैं। यह तीनों भी रतन टाटा के उत्तराधिकारी हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 11, 2024 02:20 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola