Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

उत्तर भारत में चिलचिलाती गर्मी के बीच मौसम हुआ सुहाना, यहां बारिश-बर्फबारी से 18 डिग्री तापमान

जहां एक तरफ उत्तर भारत में चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है तो वहीं दूसरी तरफ बर्फबारी और बारिश से कश्मीर घाटी में मौसम सुहाना हो गया। तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसे लेकर आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Author
Edited By : Deepak Pandey Updated: Apr 19, 2025 16:44
kashmir rain

Kasmir ka Mausam : उत्तर भारत में चिलचिलाती गर्मी के बीच घाटी में मौसम सुहाना हो गया। जहां एक तरफ कई राज्यों में आसमान से आग के गोले बरस रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ घाटी में बारिश और बर्फबारी हो रही है, जिससे तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगर आप गर्मी से बचने के लिए कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो कश्मीर जाएं, जहां बर्फबारी देखने को मिल सकती है। कश्मीर में कब तक बर्फबारी होगी? इसे लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपडेट जारी किया है।

कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है तो वहीं मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। पहले यहां का पारा 30 डिग्री था, लेकिन बर्फबारी-बारिश के बाद तापमान में 12 डिग्री की गिरावट आई और 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बांदीपुरा के तुलैल और गुरेज समेत कई इलाकों में बर्फबारी की सूचना मिली, जिससे कई सड़कें बंद कर दी गई हैं और स्थानीय स्कूल बंद कर दिए। गुरेज के एसडीएम ने एहतियाती कदम उठाते हुए तुलैल में 8वीं कक्षा तक और गुरेज तहसील में 5वीं कक्षा तक के स्कूलों को बंद करने आदेश दिया है, ताकि खराब मौसम के बीच छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : आंधी-तूफान की चेतावनी, गरजेंगे बादल, गिरेंगे ओले; इन 22 राज्यों में होगी भारी बारिश, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

बर्फबारी से कई सड़कें बंद

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बर्फबारी की वजह से गुरेज-बांदीपुरा सड़कों को वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है। सुदूर सीमा क्षेत्र के लिए ये एक महत्वपूर्ण सड़क मार्ग है। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में सिंथन टॉप पर्वत दर्रा को भी बंद कर दिया गया, जो राष्ट्रीय राजमार्ग 244 के माध्यम से अनंतनाग को किश्तवाड़ जिले से जोड़ता है।

IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने कश्मीर घाटी के लिए येलो अलर्ट जारी किया, जहां 20 अप्रैल तक मौसम बिगड़ा रहेगा। बारिश और बर्फबारी के साथ तूफानी हवाएं चलेंगी और ओलावृष्टि भी होगी। आपको बता दें कि श्रीनगर में हाल ही में आए तूफान के कारण डल झील में एक नाव पलट गई, जिसके बाद पर्यटन विभाग ने शिकारा मालिकों के लिए सुरक्षा सलाह जारी की। एक अधिकारी ने कहा कि लाइफ जैकेट अब अनिवार्य कर दी गई है, प्रत्येक शिकारा में यात्रियों की संख्या के बराबर या उससे अधिक जैकेट ले जाना अनिवार्य है। अगर कोई नाबालिग है तो बच्चों के आकार की जैकेट उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें : 60 किमी की स्पीड से धूल भरी आंधी, 2 दिन बरसेंगे बादल, दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ा मौसम

First published on: Apr 19, 2025 04:36 PM

संबंधित खबरें