Aaj Ka Mausam IMD Heat Wave Alert : देश में करीब-करीब ठंड की विदाई हो गई और लोगों को गर्मी महसूस होने लगी है। जहां केरल में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया तो वहीं कुछ राज्यों में लू चलने लगी है। पुरवइया हवाएं भी चलने लगी हैं। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कई राज्यों में तेज गरज और बिजली के साथ भीषण बारिश होने के आसार हैं। आइए जानते हैं कि आईएमडी ने क्या अलर्ट जारी किया है?
40 डिग्री के करीब पहुंचा पारा
देश के मैदानी इलाकों में केरल के कन्नूर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, चंडीगढ़ और गोवा में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर 5 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहा। पंजाब, पश्चिमी राजस्थान, तटीय कर्नाटक में सामान्य से काफी अधिक 3 से 5 डिग्री और उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र,केरल में सामान्य से अधिक 1 से 3 डिग्री सेल्सियस रहा।
यह भी पढ़ें : आ गई हीट वेव, चलने लगी लू! कब तक भिगेगा दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत? ओले भी गिरेंगे, देखें IMD का अलर्ट
50 KMPH की स्पीड से चलेंगी हवाएं
उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ विचलन कर रहा है, जिससे हाई मॉइस्चर की आपूर्ति भी हो रही है। इसके प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 28 फरवरी को गरज और बिजली के साथ बर्फबारी और बारिश होने के आसार हैं। जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 27 फरवरी को 40-50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी और उसके बाद हवा की गति में कमी आएगी। साथ ही भारी से बहुत भारी बर्फबारी और बारिश के साथ ओले भी गिरेंगे। उत्तराखंड में भी यही स्थिति रहेगी।
इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 28 फरवरी को गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 1 मार्च को तेज गरज के साथ बादल बरसेंगे। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 फरवरी-1 मार्च को 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाओं के साथ बरसात होगी। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में 28 फरवरी और 1 मार्च को गरज के साथ बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। पुरवइया हवाएं यानी पूर्वी दिशा से चलने वाली हवाएं चलने से तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल में 28 फरवरी-1 मार्च को गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है।
2 मार्च से एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
उत्तर-पश्चिम भारत में 2 मार्च से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 2-5 मार्च के दौरान बर्फबारी और बरसात होगी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 3 फरवरी को बादल बरसेंगे। आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश में गुरुवार को बर्फबारी और बारिश दर्ज की गई। अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में बादल बरसे।
इन राज्यों में चलेगी लू, पड़ेगी भीषण गर्मी
उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा और उसके बाद धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। आईएमडी ने हीट वेव को लेकर चेतावनी जारी की है। गोवा, कोंकण में 28 मार्च को और तटीय कर्नाटक में 1 मार्च को भीषण गर्मी पड़ेगी और लू चलने के भी आसार हैं। जहां उत्तर प्रदेश, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, बिहार, झारखंड, असम, मराठवाड़ा में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 12 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच है तो वहीं हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात में 18 से 24 डिग्री सेल्सियस तक है। देश के मैदानी इलाकों में गुरुवार को यूपी के अयोध्या में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
दिल्ली एनसीआर में भी आंधी के साथ होगी बारिश
IMD के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। राजधानी में अधिकतम पारा 29 से 32 डिग्री और न्यूनतम पारा 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। 28 फरवरी से लेकर 2 मार्च तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। जहां दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार को हल्की बारिश के साथ आंधी और बिजली चमकने की संभावना है तो वहीं शनिवार को सुबह और दोपहर में बादल बरसेंगे।
यह भी पढ़ें : दिल्ली-एनसीआर में छाएंगे बादल, चक्रवातीय हलचल तेज, इन राज्यों में होगी भीषण बारिश, देखें IMD का लेटेस्ट अलर्ट
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
34 mins ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
59 mins agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
2 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
2 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
3 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
4 hrs agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
4 hrs agoनेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
6 hrs agoLIVE: जंतर-मंतर की तरफ मार्च कर रहे लेफ्ट संगठन के छात्रों को पुलिस ने रोका
8 hrs agoसौरव दास, रांका और अजिंक्य शिंदे प्रिवेंटिव अरेस्ट, आज कोर्ट में पेशी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines