दिल्ली-एनसीआर में छाएंगे बादल, चक्रवातीय हलचल तेज, इन राज्यों में होगी भीषण बारिश, देखें IMD का लेटेस्ट अलर्ट

Aaj Ka Mausam : देश में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। पड़ाहों में हो रही बर्फबारी और बारिश का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। अचानक से फिर ठंड बढ़ गई है। आइए जानते हैं कि क्या है आईएमडी का लेटेस्ट अलर्ट?

Today Weather Forecast IMD Rain Alert

IMD Alert

Aaj Ka Mausam : देश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली। बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में जमकर बादल बरसे और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उत्तर-पश्चिम भारत में 25 फरवरी से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिससे कई इलाकों में ओले गिरेंगे और भीषण बारिश होगी। दिल्ली-एनसीआर में भी बादल छाएंगे। इसे लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने बताया कि जहां पश्चिमी यूपी, मध्य प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में 1-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है तो वहीं गुजरात, जम्मू-कश्मीर में तापमान में 1 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। उत्तर पश्चिम भारत में अगले 4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी, जबकि मध्य भारत में अगले 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा।

विज्ञापन

ईरान पर बना पश्चिमी विक्षोभ का दबाव

आईएमडी के लेटेस्ट अलर्ट के अनुसार, उत्तरी ईरान और पड़ोस पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ का दबाव बना हुआ है, जिससे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अधिक नमी रहेगी। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 25-28 फरवरी के दौरान तेज गरज के साथ भीषण बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 26 से 28 फरवरी तक और उत्तराखंड में 27-28 फरवरी को जमकर बादल बरसेंगे। साथ ही बर्फबारी का भी अलर्ट जारी है।

विज्ञापन

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

IMD के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 26 फरवरी से लेकर 1 मार्च तक हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान में 27 फरवरी से 1 मार्च तक, पश्चिमी राजस्थान में 27-28 फरवरी को, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में 28 फरवरी-1 मार्च को बादल बरसेंगे। अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह में 24 से 26 फरवरी तक आंधी-तूफान के साथ वर्षा होगी।

बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवातीय हलचल तेज

आईएमडी ने मौसम अपडेट देते हुए बताया कि उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवातीय हलचल तेज है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 23 फरवरी को गरज के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी और बादल बरसेंगे। इन राज्यों में 24 फरवरी को भी बरसात होगी। साथ ही ओडिशा, असम और मेघालय में ओले भी गिरेंगे। उप हिमालयी पश्चिमी बंगाल, सिक्किम, झारखंड में 23-24 फरवरी को गरज के साथ बारिश की संभावना है।

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में छाएंगे बादल

IMD लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटे में तापमान में मामूली गिरावट आई। राजधानी में अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। रविवार को आसमान साफ रहा और सोमवार को भी तेज धूप निकलेगी। दिल्ली एनसीआर में 25-26 फरवरी को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय बादल छाए रहने की संभावना है। दोपहर के समय हवा की स्पीड 12-14 किमी प्रति घंटे रहेगी और रात में कम होकर 6 किमी प्रति घंटे हो जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ